• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, October 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»प्रभुश्रीराम की धुन में भगवामय हुआ जावरा, शोभायात्रा में उमड़े रामभक्त
जावरा

प्रभुश्रीराम की धुन में भगवामय हुआ जावरा, शोभायात्रा में उमड़े रामभक्त

EditorBy EditorApril 17, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– श्री हनुमान चालिसा समिति ने किया भव्य आयोजन
– बालिकाओं की ढोल पार्टी और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा रही आकर्षण का केन्द्र
जावरा। भारत वर्ष के हर सनातनी के आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव बुधवार को समुचे देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभुश्रीराम की पुजा अर्चना के साथ ही दोपहर 12 बजे शहर के मंदिरों में प्रभु श्रीराम की महाआरती उतारी गई वहीं विभिन्न धार्मिक आयोजन भी हुए। इसी कड़ी में जावरा शहर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान चालिसा समिति द्वारा श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर जुटे। शोभायात्रा के दौरान प्रभु श्रीराम की धुन में सभी रामभक्तों ने जावरा शहर को भगवामय कर दिया। शोभायात्रा से पूर्व मठ मंदिर पर धर्म संसद का आयोजन हुआ। जिसमें संतों का जमावड़ा भी रहा। शोभायात्रा की पूर्व संध्या पर नयामालीपुरा स्थित मठ मंदिर पर ओजस्वी वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ की धर्मसभा हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजुद रहे।

बुधवार को दोपहर 12 बजे नयामालीपुरा स्थित मठ मंदिर पर श्री हनुमान चालिसा समिति द्वारा प्रभुश्रीराम की महाआरती उतारी गई साथ ही प्रसादी का वितरण किया गया। जिसके बाद धर्म संसद का आयोजन हुआ। जिसमें आचार्य रामस्वरुप ब्रह्माचारी महाराज (उज्जैन), अंतराष्ट्रीय ओजस्वी कवि मुकेश मोलवा, संत नरेन्द्र गिरी नरसिंहगढ़, श्रीश्री 1008 मंगलदास महाराज, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी मधुसुदानंद महाराज (सेमलिया धाम), योगाचार्य महंत सुधाकरपुरी महाराज (उतिष्ठ भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष), गुरुदेव मनोज कश्यप (शेरपुर), कमलेश शास्त्री (मुख्य पुजारी खाटु श्याम मंदिर जावरा), श्री श्री 108 रामानंद सरस्वती, श्री श्री हंसराज महाराज बापू (अकेला हनुमान मंदिर जावरा) ने रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए धर्म में आसक्ती रखने की बात कहीं। वहीं इस वर्ष की रामनवमी को विशेष बताते हुए कहा कि इतिहास में यह पहली रामनवमी है, जिसमें पर प्रभु श्रीराम तंबु से निकलकर अपने महल में विराजमान हुए हैं। हनुमान चालिसा समिति के गुरु राजेन्द्र मंडलोई व पदाधिकारियों ने सभी संतों के साथ अतिथियों का भगवा दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत किया। सांसद प्रत्याशी और विधायक भी हुए मंचासीन –
चुनावी आचार संहिता के बीच भाजपा के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व केबीनेट मंत्री भरतदास बैरागी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, डॉ दिलीप शाकल्य, चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा, नंदकिशोर महावर, मोहन पटेल, गोवर्धन पटेल, लोकेश विजवा, पप्पु चारोडिय़ा, राजेश धाकड़, गोपाल मोर्य, दिनेश सैनी आदि सहित कई स्थानीय नेता भी धर्मसभा में मौजुद रहे। बालिकाओं का ढोल नगाड़ा और प्रभु की झांकी से बढ़ा आकर्षण –
समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नयामालीपुरा स्थित मठ मंदिर से प्रारंभ हुई। जो बड़ामालीपुरा, भडभुंजा चौक, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, नीमचौक, लक्ष्मीबाई मार्ग, रतलामी गेट, हास्पिटल रोड़, पहाडिय़ा रोड़, सुतारीपुरा, आजाद चौक, सोमवारियां, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारियां, पीपलीबाजार, जवाहर पथ, चुड़ी बाजार से छोटामालीपुरा होकर पुन: मठ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभु की शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण बालिकाओं की ढोल नगाड़ा पार्टी रही। जिसमें सभी का मन मोहा, वहीं प्रभु श्रीराम की प्रतिमा वाली झांकी भी रामभक्तों के लिए आकर्षण बनी रही। वहीं शोभायात्रा में शामिल डीजे की धुन पर प्रभु श्रीराम के भजनों पर भक्त झुमते नाचते शामिल हुए। हर और प्रभु के जयकारों के साथ हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए रामभक्तों ने अपने प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।शोभायात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत –
श्री हनुमान चालिसा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। श्रीराम भक्तों ने शोभायात्रा का कहीं पुष्प वर्षा की तो कहीं ठंडे पानी की सेवा कर स्वागत किया। शहर के मुख्य बाजार में जनसेवा समिति, मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, कोठी बाजार मित्र मंडल, अनिल दसेड़ा मित्र मंडल के साथ लीनेस क्लब जावरा ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान लीनेस अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान, चार्टर प्रेसिडेंंट पुष्पा वरुण, जागृति ठक्कर, मोनिका सोलंकी के साथ श्वेता जैन मौजुद रही। पुलिस व प्रशासन भी रहा अलर्ट –
चुनावी आचार संहिता के बीच श्रीराम जन्मोत्सव के पर्व को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय दिखाई दिया। शोभायात्रा के पुरे रुट में मौजुद चौराहों पर पुलिस फोर्स लगाया गया। वहीं एसडीएम राधा महंत, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदार संदीप इवने, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी मुनिन्द्र गौतम, रिंगनोद थाना प्रभारी पीआर डावरे, बड़ावदा थाना प्रभारी गिरीश जेजुरकर, ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या, एसआई रघुवीर जोशी सहित बड़ी संख्या में राजस्व और पुलिस प्रशासन का अमला तैनात रहा।

Post Views: 339
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

By EditorOctober 22, 2026

– रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई, सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन…

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.