जावरा। फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल जावरा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रविवार को पीआईएस योद्धा वार्षिक खेल उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से 12 वीं के छात्र छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, रेस, मार्च पास्ट अनेक स्पर्धा में भाग लिया ।
संस्था के अध्यक्ष यशवंत बाफना, यतिन्द्र सकलेचा डायरेक्टर, विनीत निधि बाफऩा, विनोद ओसवाल (जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल), संजय चपड़ोद (जैन सोशल ग्रुप मेन), अंजली कांठेड (जैन सोशल ग्रुप संजीवनी), विजय धारीवाल (जैन सोशल ग्रुप एक्टिव), हर्षित पगारिया (जैन सोशल ग्रुप नवकार) की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन और स्वामी विवेकानंद के चित्र माल्यार्पण कर हुआ। संस्था की विभिन्न गतिविधि और वर्ष भर की गतिविधि पर संस्था के डायरेक्टर विनीत बाफऩा ने सभी के समक्ष रखी। विद्यालय की प्राचार्य डॉ.एस. गोरी ने विद्यालय में चलाई जाने वाले पाठ्यक्रम व अन्य गतिविधि तथा विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। विद्यालय के उपप्राचार्य राकेश पाल द्वारा खेल के महत्व को समझाया। विद्यार्थी के साथ-साथ अभिभावक ने भी खेल प्रतियोगिता जैसे कबड्डी खो-खो व अन्य गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थी द्वारा एरोबिक्स, योगा, सूर्य नमस्कार के साथ अन्य प्रस्तुति द्वारा स्वस्थ शरीर के लिए उपयोगी व्यायाम को प्रस्तुत किया।