• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पिपलौदा रोड पर ‘चूने की लाइन’ तक सिमटी कार्रवाई : अमला हटते ही फिर लौटा अतिक्रमण, व्यवस्था फिर बेपटरी
जावरा

पिपलौदा रोड पर ‘चूने की लाइन’ तक सिमटी कार्रवाई : अमला हटते ही फिर लौटा अतिक्रमण, व्यवस्था फिर बेपटरी

EditorBy EditorJanuary 31, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सड़क के बीच अस्थायी डिवाईडर लगाकर वन वे ट्रेफिक व्यवस्था से ही समाधान संभव
जावरा। शहर के सबसे चौड़े पिपलौदा रोड़ पर दिन भर लगने वाले जाम और व्यवस्था लगातार समाचारों में बनी रहने और नागरिकों के आक्रोश के बाद शनिवार को नगर पालिका एवं ट्रैफिक विभाग ने पिपलौदा रोड पर सामूहिक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की औपचारिक पहल की। कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों ओर चूने की लाइन खींचकर ठेला चालकों और वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही वाहन व ठेले खड़े करें। कार्रवाई के समय प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। दुकानों के बाहर सड़क पर फैले अतिक्रमण की जद में आने वाला सामान जप्त किया गया, वहीं कई ठेला चालकों को समझाइश भी दी गई। कुछ समय के लिए ऐसा प्रतीत हुआ मानो पिपलौदा रोड पर यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट आई हो और राहगीरों को राहत मिलेगी। लेकिन यह राहत क्षणिक साबित हुई।
प्रशासनिक अमला जैसे ही मौके से रवाना हुआ, वैसे ही चूने की लाइनें केवल दिखावे की लकीर बनकर रह गईं। लाइन के बाहर दोबारा वाहन खड़े हो गए, दुकानों के सामने फिर से सामान सज गया और ठेले पुन: सड़क तक आ पहुंचे। कुछ ही देर में पिपलौदा रोड की हालत कार्रवाई से पहले जैसी ही अव्यवस्थित नजर आने लगी। यह स्थिति इस बात को साफ उजागर करती है कि स्थायी निगरानी के बिना की गई कार्रवाई महज खानापूर्ति है। सबसे चौड़ा रोड होने के बावजूद दिनभर लगने वाला जाम, स्कूल छुट्टी और शाम के व्यस्त समय में नागरिकों को सड़क पार करने में होने वाली परेशानी आज भी जस की तस बनी हुई है।

नियमित ट्रेफिक जवान और बिच में बेरेकैटिंग ही उपाय –
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जब तक पिपलौदा रोड पर नियमित ट्रैफिक जवान की तैनाती, अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई, और नियम तोडऩे वालों पर दंडात्मक कदम नहीं उठाए जाते, तब तक ऐसी कार्रवाइयाँ केवल अखबारों की सुर्खियाँ बनती रहेंगी। पिपलौदा रोड़ पर इस समस्या से निजात के लिए मुख्य चौराहे से लेकर पिपलौदा रोड़ पर श्रीनगर कॉलोनी तक सड़क के बीच में अस्थायी बेरिकेट्स लगार वन वे ट्रेफिक जैसी व्यवस्था की जाए, ताकि चौराहे पर आमने सामने से आने वाले वाहनों से लगने वाला जाम न हीं लग सके, वहीं वन वे ट्रेफिक होने से इस हिस्से में लगने वाले ठेले और बेतरतिब खड़े रहने वाले वाहन भी अपनी जद में ही रहेंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि —
क्या नगर पालिका और ट्रैफिक विभाग सिर्फ दबाव पडऩे पर ही हरकत में आएगा ? क्या पिपलौदा रोड की सुरक्षा कुछ घंटों की कार्रवाई तक ही सीमित रहेगी ? क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे पुन: प्रशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेंगे। पिपलौदा रोड पर अब नागरिक दिखावटी सख्ती नहीं, स्थायी व्यवस्था चाहते हैं।

Post Views: 149
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
खेल

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

By EditorSeptember 29, 2026

– नामली में 9 महाविद्यालयों के 30 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला, जावरा की दोनों बेटियों…

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.