जावरा। फाल्गुन माह प्रारंभ होने के साथ ही शहर में फाग महोत्सव के आयोजन किए जा रहे है, इसी कड़ी मे शनिवार को पिपलौदा रोड़ स्थित पटेल कॉलोनी की महिलाओं ने फाग महोत्सव मनाया। भजन गायिका ललिता बैरागी के भजनों पर महिलाएं झुम उठी और फुलों के साथ गुलाल से होली खेलकर एक दुसरे को होली पर्व की अग्रीम बधाई दी।
इस दौरान श्याम ग्रुप की रीना मीणा, ललिता बैरागी, कविता जायसवाल, अर्चना निंबोदिया, पूजा, छोटी शर्मा, संगीता मुजाल्दे, अर्चना मौर्य, सपना मीणा, जया पटेल, अस्मिता मीणा, टम्मा कुंवर डोडिया, रितु सैनी, संगीता व्यास, तुलसी परिहार, लीला भयडिय़ा, बुलबुल जैन सहित कॉलोनी की सभी महिलाएं उपस्थित रही।



