– शहर के चौपाटी चौराहे पर किया दहन
जावरा। देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के लेकर दिए गए बयान के बाद अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इसी कड़ी एनएसयूआई ने इसे बाबा साहब के अपमान मानते हुए बुधवार की शाम को शहर के चौपाटी चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फुंका और जमकर नारेबाज की।
एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पु चारोडिय़ा ने बताया कि देश के गृहमंत्री ने बाबा साहब को लेकर कहा कि जितनी बार लोग बाबा साहब को याद कर रहे हैं उतनी बार यदि भगवान को याद कर लेंगे तो उनके काम हो जाएंगे, इस बयान से बाबा साहब के अनुयाईयों को ठेस पहुंची हैं। यह बाबा साहब का अपमान मानते हुए पुतला दहन किया हैं। इस दौरान नपा पार्षद कान्हा हाड़ा, इमरान मंसूरी, युथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र ऊंटवाल, अल्पेश पठान, वसीम शेख, जेब पठान, कन्हैयालाल खरोल आदि उपस्थित रहे।

