-पुलिस थाने पर नहीं नेताओं के बंगले पर बैठकर बना रहे फाईल
-जिलाबदर के नोटिस पर खुलकर बोले जीवनङ्क्षसह शेरपुर
जावरा। विधानसभा चुनाव में जावरा से निर्दलीय उम्मीद्वार के रुप में चुनाव मैदान में उतरे जीवन सिंह को सोमवार को जिला प्रशासन की और से जिला बदर का नोटिस मिला, जिसके जवाब में जीवनसिंह ने कहा कि नोटिस सरासर गलत है, यह नोटिस पुलिस थाने में नहीं बल्कि नेताओं के घर पर बैठकर बनाया गया है, जीवनसिंह को चुनाव लडऩे से रोकने के लिए यह नोटिस भेजा गया है, जिला प्रशासन के अधिकारी आचार संहिता में भी नेताओं के दबाव में काम कर रहे है। नोटिस में जीन 8 प्रकरणों का जिक्र किया गया है, उनमे से 6 में वे बरी हो चुके है, 2 में अब तक पुलिस ने चालान डायरी ही न्यायालय में पेश नहीं की है, वरना अब तक इन दोनो केस में भी बरी हो जाता।
जीवनसिंह शेरपुर ने नोटिस मिलने के बाद सोमवार को दोपहर में फेसबुक लाईव आकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही ज्यादती पर खुलकर अपनी बात रखी। शेरपुर ने बताया कि नोटिस में उनकी उम्र 40 साल लिख रखी है, जबकि उनकी असली उम्र 33 साल है। नोटिस में उन पर 8 मुकदमे बता रखे है, जिनमें 34 आबकारी एक्ट में जुर्माना लगाया था, 354, 323, 188 जैसे मुकदमों में विचाराधीन लिखा है जबकि इनमें न्यायालय ने मुझे बरी कर दिया है। 2019 में सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था, जिसमें जेल भी काटी लेकिन उसमें भी पुलिस सिद्ध नहीं कर पाई है, 2021 के बाद से लेकर अब तक कोई प्रकरण नहीं बना है। नोटिस में जिन 8 केसों का जीक्र किया है, उनमे से6 में बरी हो चुका है और 2 में पुलिस ने अब तक चालान तक पेश नहीं किया है, तो ऐसे में जिला बदर जेसी स्थिति नहीं बनती है।
26 को पुरी ताकत के साथ भरेंगे नामांकन –
जीवनसिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी नेताओं के दबाव में मुझे चुनाव का नामांकन भरने से रोकना चाहते है, लेकिन 26 अक्टुबर को पुरी ताकत के साथ नामांकन फार्म भरेंगे। 26 को सुबह 8 बजे शहर के मच्छी भवन मैदान में एकत्रित होकर पुल बाजार स्थित जागनाथ महादेव के दर्शन के साथ रैली के रुप में पुरे शहर का भ्रमण करते हुए चौपाटी स्थित एसडीएम कार्यालय पर नामांकन भरने पहुचेंगे।

