– 2 अक्टुबर से 3 अक्टुबर तक बंद रहेंगे ऑटो मिनीडोर
– भारी वाहनों का प्रवेश प्रात: 10 से रात 1 बजे तक रहेगा बंद
– नवरात्र के पहले दिन से दशहरे तक शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक बंद रहेंगे ऑटो मिनीडोर
जावरा। शक्ति की भक्ती के पर्व नवरात्र के दौरान दुर्गा प्रतिमा खरीदने से लेकर शाम को गरबा पांडाल में गरबा खेलने तक आम जनता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए शहर के यातायात विभाग ने नया रूट प्यान लागू किया हैं। जिसमें भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। वहीं नवरात्र के दौरान शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए रूट परिवर्तित किया हैं तो ऑटो मिनीडोर को पूर्णत: बंद रखा गया हैं।
यातायात प्रभारी सुबेदार सोनु वाजपेयी ने रूट प्यान जारी करते हुए बताया कि नवदुर्गा गरबा को लेकर रूट परिवर्तित किया गया हैं। जिसमें तहत 02 और 03 अक्टुबर को प्रात: 10 बजे से रात 12 बजे तक शहर में चलने वाले ऑटो मिनीडोर पूर्णत: बंद रहेंगे। वहीं 02 अक्टुबर से 13 अक्टुबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक गरबा पांडालों से गुजरने वाले वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए डायवर्शन रूट प्लान किया हैं।
इस तरह रहेगा रूट डायवर्शन प्लान –
– अजमेरी गेट से रपट तरफ जाने वाले चार/दो पहिया वाहन बंद रहेंगे।
– नीम चौक से कमानी गेट तरफ जाने वाले चार/दो पहिया वाहन बंद रहेंगे।
– आजाद चौक से सराफा तरफ जाने वाले चार/दो पहिया वाहन बंद रहेंगे।
– पंकज बुक स्टोर से पीपली बाजार तरफ जाने वाले चार/दो पहिया वाहन बंद रहेंगे।
– भडभूजा चौक से सराफा तरफ जाने वाले चार/दो पहिया वाहन बंद रहेंगे।
– रपट से नया मालीपुरा तरफ जाने वाले चार/दो पहिया वाहन बंद रहेंगे। – रेल्वे फाटक से रतलामी गेट तरफ जाने वाले चार/दो पहिया वाहन बंद रहेंगे।
– रतलामी गेट से रेल्वे फाटक तरफ जाने वाले चार / पहिया वाहन बंद रहेंगे।
इन वैकल्पिक मार्गो का कर सकेंगे उपयोग –
– बस स्टैंड से ओवर ब्रिज रतलामी गेट, नीम चौक, आजाद चौक, सोमवारिया, शुक्रवारिया, फुटी बावड़ी, नरसिहपुरा, नई सड़क से हाथी खाना, ताल नाका व हुसैन टेकरी।
– बस स्टैंड से ओवर ब्रिज, रतलामी गेट शहर पनाह रोड़, सुतारीपूरा चौराहा, रावण दरवाजा, गोवर्धन नाथ मंदिर, फुटी बावडी, नरसिंहपुरा नई सड़क हाथी खाना, ताल नाका, हुसैन टेकरी।
– बस स्टैंड से भीमाखेड़ी चौराहा, अजमेरी गेट, बोहरा चाखल, लाल नाका, हुसैन टेकरी।
– बस स्टैंड से ओवर ब्रिज, रतलामी गेट, हॉस्पिटल रोड, पहाडय़िा रोड, खाचरोद नाका।
भारी वाहनों पर रहेगा पूर्णत: प्रतिबंध –
यातायात प्रभारी ने बताया कि शहर में अजमेरी गेट, गुलशन गार्डन, रतलामी गेट, पहाडिया रोड़, खाचरोद नाका, बहादुर पुर फंटा, धाकड़ चौराहा बस स्टैंड, चौपाटी, अंटिया चौराहा, रतलामी नाका जैसे क्षेत्रों से आने वाले सभी भारी वाहन प्रात: 10 बजे से रात्रि 01 बजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

