– प्रश्न मंच के विजेताओं का किया बहुमान
जावरा। चेत्र माह की सामूहिक नवपद ओली का भव्य आयोजन जैन पंचायती नोहरा पर गतिमान हैं। बरडिय़ा परिवार जावरा ने स्व. प्रवीण बरडिय़ा, पवन बरडिय़ा की पुण्य स्मृति में संपूर्ण ओलिजी का लाभ लिया हैं। ओलीजी के छठे दिन 140 तपस्वीयो ने आयंबिल तप आराधना की। शनिवार को प्रश्न मंच के विजेता ज्योति जैन, रश्मि संघवी, निधि डांगी, रवि चतर का बहुमान श्री अशोक लूक्कड़, सुरेश पगारिया, विजय आंचलिया, अनिल पोखरना ,विनोद बरमेचा, सुरेन्द्र कोचट्टा ने किया। प्रश्न मंच का संचालन सुभाष टुकडिय़ां ने किया।
शनिवार के तप महोत्सव के सेवा महारथी श्री समता महिला मंडल अध्यक्ष चंचल पटवा, समता बालिका मंडल अध्यक्ष कुमारी निशिता ओस्तवाल, ऋषभ महिला मंडल अध्यक्ष कविता संघवी का उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए बरडिय़ा परिवार द्वारा बहूमान किया गया। प्रभावना समता महिला मंडल, कांतिलाल खारीवाल, झंम्मू बाई रतनलाल मेहता, सेंचुरी परिवार जावरा, बाबूलाल धम्मानी, प्रेमचंद मेहता, पुष्पा तातैड, राजकुमारी धाड़ीवाल ने वितरित की। इस पावन अवसर पर मोतीलाल चपड़ोद, दिलीप पगारिया, श्रद्धा छाजेड, अनिल ओस्तवाल, विमल चपड़ोद, सुभाष खारीवाल, औनिश पगारिया, निलेश दसैडा, महावीर जैन, सुरेंद्र कंवर सा, अजीत बरडिय़ा, पुखराज जैन आदि उपस्थित थे। आभार ओलीजी संयोजक अशोक झामर ने माना।