– देर शाम डली कर्मचारियों के खातों में सेलेरी
– विनियमितिकरण की मामला अगली पीआईसी की बैठक के बाद सुलझेगा
जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा के कर्मचारियों को सितम्बर माह का भुगतान नहीं मिला तो सभी एकत्रित होकर बुधवार की शाम को नपा सीएमओ दुर्गा बामनियाके समीप पहुंचे और वेतन के लिए गुहार लगाई। जिस पर सीएमओ ने शाम या गरुवार कीसुबह तक वेतन खातों में डलने का आश्वासन दिया। सीएमओ बामनिया के आश्वसन के बाद बुधवार को ही देर शाम कर्मचारियों के खातों में राशि जमा हो गई, वेतन के साथ ही कुछ विनियमितिकरण वाले समस्या लेकर भी पहुंचे थे, लेकिन चुनावी आचार संहिता के चलते इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
पेमेंट की कमि के चलते लेट हुआ था वेतन –
वेतन की राशि पूरी थी, लेकिन कुछ कटोत्री होने के चलते राशि हो गई थी, जिसके चलते सितम्बर माह का वेतन लेट हो गया था। बुधवार को ही राशि मिली जिसे वेतन खाते में डालकर शाम तक सभी कर्मचारियों के खातों में वेतन डलवा दिया है। वहीं विनियमितकरण वाले कर्मचारियों की समस्या आगामी पीआईसी बैठक में सुलझ जाएगी। तब तक इन कर्मचारियों को इंतजार करना पड़ेगा।

