– शहीद उद्यान स्थित प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
जावरा। संविधान स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा संविधान का अमृत महोत्सव आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत शहीद उद्यान कोर्ट परिसर जावरा में स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर नगर पालिका परिषद के सदस्यो, अधिकारीयो एंव कर्मचारीयो द्वारा माल्यापर्ण किया गया।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा द्वारा संविधान की उद्देशिका, प्रस्तावना, अधिकार एंव कर्तव्य का वाचन किया गया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधी मोहम्मद युसुफ कड़पा, नगर पालिका सहायक यंत्री प्रभारी सीएमओ शुभम सोनी, जिला योजना समिती सदस्य एंव चेयरमेन मुस्तकीम मंसुरी, चेयरमेन लोकेश विजवा, आसीफ कबाडी, तेजसिंह कदम, रजत सोनी, कन्हैयालाल हाडा, पार्षद प्रतिनिधी दशरथ कसानिया, शोकत खा, मुख्य लिपिक पुष्पराज व्यास के साथ नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

