– पीओके की वापसी को लेकर लालकिले से निकाला तिरंगा पैदल मार्च
– मुस्लिम राष्ट्र मंच ने किया आयोजन, हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए मंच पदाधिकारी व सदस्य
जावरा। पीओके की भारत में वापसी को लेकर मुस्लिम राष्ट्र मंच ने लालकिले से पैदल मार्च निकाला। जिसमें पुरे देश के कोने कोने से मुस्लिम राष्ट्र मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। यह पैदल मार्च इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में निकाला गया। जिसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।
मुस्लिम राष्ट्र मंच के प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली ने बताया कि लालकिले से निकले इस पैदल मार्च में पीओके की वापसी के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सभी कार्यकर्ता पैदल चल रहे थे, हाथों में तिरंगा और मुंह से मुस्लिम राष्ट्र मंच का नारा है … पीओके हमारा है निकल रहा था। पैदल में मार्च मुस्लिम राष्ट्र मंच के पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की। मध्यप्रदेश से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक फारुख खान के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली, इफ्तेखार पठान,शाकिर गढ़वी, शकील नूरानी भी शामिल हुए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

