जावरा। मुस्लिम सम्प्रदाय का मोहर्रम चांद दिखने के साथ ही प्रारंभ हो गया हैं। मुहर्रम के पहले दिन हर साल की तरह इस साल भी नवाब परिवार की और से मरहूम नवाब इफ्तेखार अली खान के पोते नवाब सौलत अली खान के द्वारा मध्य भारत के ताज़ीया पर फातिहा पढ़़ी वा नजऱ बाग ताज़ीया कमेटी के सदर जनाब जहांगीर नियाज़ी, कमेटी के मेंबर जनाब जाफर का साफा बांधकर सम्मान किया । नजऱ बाग ताजिया कमेटी की तरफ से नवाब सौलत अली खान और शाहनवाज़ अली खान को साफा बांधकर और पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया। इस दौरान नवाबज़ादा हैदर अली खान, फैसल अली खान, आकिब अली खान, काशिफ अली खान, आहाद अली खान मौजुद रहे। 



