• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»मुख्यमंत्री और पूरी प्रदेश सरकार नहीं डरा सकी तो क्या विधायक से डर जाएंगे : जीवनसिंह
जावरा

मुख्यमंत्री और पूरी प्रदेश सरकार नहीं डरा सकी तो क्या विधायक से डर जाएंगे : जीवनसिंह

EditorBy EditorNovember 8, 20231 Comment
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जीवनसिंह ने लगाया आरोप बोले मुझ पर जीतने केस बने सभी विधायक की देन
– तेरे साथ जो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनको समझा लेना, नहीं तो मैं समझा दूंगा – जीवनसिंह पर नाराज हुए विधायक
– जीवनसिंह बोले मैने शिष्टाचार के नाते विधायक के पैर छुए तो उन्होने अपमानित किया :
जावरा। भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर मेरे साथ आने वाले समस्त कार्यकर्ताओं की जवाबदारी अब मेरी है। जिन लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है वह अब आखरी सांस तक नहीं टूटने दूंगा। मंगलवार की रात में प्रचार के दौरान जब मैं रणायरा से आ रहा था तो किसी ने बोला कि विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का जनसंपर्क चल रहा है। तब मेरे मित्र श्यामबिजारी पटेल ने कहा की बड़े हैं पैर छू लो, तो जैसे ही मैंने विधायक के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद मांगा तो वे तल्ख शब्दों में बोले की तेरे साथ जो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनको समझा लेना, नहीं तो मैं समझा दूंगा। तो अब आप बताएं गुंडागर्दी कौन कर रहा है। विधायक जी यही नही रूके उन्होंने मुझसे कहा कि तेरे को भी समझाया था उनको भी समझा दूंगा। जीवनसिंह ने आरोप लगाया कि अब तक मेरे ऊपर विगत वर्षो में जितने भी केस बने है सब विधायक की ही देन है। मै सभी कार्यकर्ता को एक बात की गारंटी देता हूं की मेरे साथ रहने वाले कार्यकर्ता को कोई भी नही डरा सकता। जब हम मुख्यमंत्री और पूरी प्रदेश सरकार से नहीं डरे तो विधायक जी से भी नहीं डरेंगे।


यह बात जीवनसिंह शेरपुर ने मंगलवार की रात में जनसम्पर्क के दौरान सम्बोधित करते हुए कहीं। जीवन सिंह ने कहा कि मैं विधायकजी का सम्मान करता हूं। लेकिन क्या मंच से यह पूछना गलत है कि आपके गांव में विधायक कितनी बार आए। जनता ने वोट दिया तभी वह विधायक बने है । तो यह बात पूछना गुंडागर्दी है क्या ? लेकिन इस दुर्व्यहार का जवाब 17 नवंबर को जनता देगी। मैं अपील करता हुं कि ऑटो रिक्शा पर इतने वोट देना की उनको जवाब मिल जाए।

कांग्रेस पर भी बोला हल्ला –
जीवन सिंह शेरपुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जावरा विधानसभा में जो कांग्रेस का उम्मीदवार है वह आलोट में 2018 मे चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहे थे की स्थानीय उम्मीदवार चाहिए। जिसकी वजह से प्रेमचंद गुड्डू का टिकट कट गया था। लेकिन अब जावरा में यह खुद बाहर से आकर चुनाव लड़ रहे हैं। जीवनसिंह ने कहा चुनाव बाद भी मै एक-एक घर जाऊंगा। ऐसा नहीं है की आपने वोट डाल दिया तो आपको भूल जाऊंगा। परिणाम जो भी आएगा बाद में देखा जाएगा। अपन सब तिरंगे का सम्मान नेताओं से ज्यादा करते हैं। देश का सम्मान उनसे ज्यादा करते हैं । किसानों का सम्मान उनसे ज्यादा करते हैं।
राम को सभी पूजते है –
जीवनसिंह ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आने वाला है एक आएगा कहेगा कि हमने मंदिर बनवाया दूसरा आएगा बोलेगा कि हमने मंदिर रुकवाया है लेकिन उनमें इंसानियत नहीं नजर आएगी। राम को हम सब भी पूजते हैं । इस देश में सब समान है। सारे धर्म समान है। धर्म के नाम राजनीति नहीं होना चाहिए। इस धर्म के लोगों को उस धर्म से लड़ा देना और उस धर्म के लोगों को इस धर्म से लड़ा देना और उनके ऊपर राज करना कि आधे इधर वोट दे दे और आधे उधर वोट दे दे। कांग्रेस-बीजेपी एक ही है केवल यह लड़ाने का काम करती है। स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार पर बात करनी चाहिए हिंदू मुसलमान पर नहीं। राष्ट् हित जातिवाद हिंदू मुसलमान इसी में लोगों को उलझा रखा है। हिंदू हो या मुसलमान स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार चाहिए और इस देश का उद्घार चाहिए तो एक बार ऑटो रिक्शा पर बटन दबाकर मुझे विधानसभा भेज दीजिए जीतने के बाद में आपके जीतने भी काम है बिना कहें होंगे आपको नहीं आना पड़ेगा मैं खुद आऊंगा। किसी के बहकावे में न आकर अपना भविष्य को सुरक्षित करें।


जगह-जगह शेरपूर का हो रहा स्वागत-
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जीवनसिंह शेरपुर प्रतिदिन घर-घर जनसंपर्क कर बड़े बुजुर्ग के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें रहे। गांव-गांव में जीवनसिंह का पुष्पमालाओं से स्वागत किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर फल-फ्रूट से तोला जा रहा तो महिलाएं व बच्चियां शाल श्रीफल भेंट कर आरती उतार कर विजय होने का आशीर्वाद दे रहीं है। बुधवार को जीवनसिंह शेरपुर विधानसभा क्षेत्र के मुंडलाराम, भेसाना, अर्नियापीथा मंडी, झालवा, चिकलाना, सेमलिया, कालूखेड़ा में जनसंपर्क किया। गुरुवार को जावरा शहर के गीता भवन, रावण दरवाजा, रामबाग, सागर मोती व अन्य जगह जनसंपर्क करेंगे।

Post Views: 265
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026

जावरा में सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 28 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

July 27, 2026
Don't Miss
पॉलिटिक्स

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

By EditorJuly 27, 2026

– अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाकर सत्ता पक्ष की पार्षद ने दिया…

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026

जावरा में सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 28 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.