जावरा। आपकी विदाई सिर्फ तन से हो रही है मन से तो आप हमसे जुड़े रहेंगे. विदाई सिर्फ इसलिए कि आप उच्च शिक्षा हेतु किसी अच्छे कॉलेज में प्रवेश ले एवं अपना भविष्य सुनहरा और सुरक्षित करें, आपके स्वर्णिम भविष्य के लिए विद्यालय परिवार आपको शुभकामनाएं प्रेषित करता हैं।
उक्त बात मॉडल स्कूल की प्राचार्य निर्मला बैरागी ने विद्यालय में आयोजित कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों की विदाई समारोह में कहीं कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। सरस्वती वंदना व नृत्य तुलसी, वेदिका, रिद्धि, इशिका, दिशा, भावना ग्रुप ने दी। उप प्राचार्य अलका पगारिया ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन का महत्व बता कर उनके सुंदर भविष्य की कामना की खेल शिक्षक मनुदेवसिंह चंद्रावत ने भी अपने ऊर्जामाय शब्दों के माध्यम से 12 वीं के विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताते हुए कहा कि बिना लक्ष्य से हम पुन: वही पहुंच जाएंगे जहां से हम चले हैं इसलिए आपको जो भी कार्य करना है लक्ष्य बनाकर करें।
कनिष्ठों ने वरिष्ठों को दिया फेयरवेल –
कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने फेयरवेल डांस व सोंग्स के माध्यम से बारहवी के विद्यार्थियों को फेयरवेल दिया साथ ही कक्षा 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप पुरस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियां एवं गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया। जिसमें सर्वाधिक उपस्थिति के लिए राहुल रजवानी, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार रुक्मण डांगी, डिसिप्लिन विद्यार्थी पलक जैन, बेस्ट प्लेयर पायल चौधरी, नॉटी स्टूडेंट पवन पांचाल, बेस्ट पर्सनैलिटी कुमारी महिमा प्रजापति एवं जितेंद्र सिंह सोलंकी, मिस्टर इवनिंग तरुण प्रजापति, मिस इवनिंग सलोनी प्रजापति को दिया गया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मनोज चतुर्वेदी, हेमंत रानी,मांगीलाल दडिंग, राकेश राठौर, मनीष जाजोदिया, मुकेशदास बैरागी ने भी अपने शब्दों से उन्हें बधाई दी। संचालन मेरीयम वर्मा और महेश कुमार नोटिया के मार्गदर्शन में अनीशा पाटीदार, वेदिका शर्मा, पूनम पांचाल, आशीष मनवार और हिमांशु सोलंकी ने किया। इस अवसर पर मनोहर सिसोदिया, डोंगर सिंह खन्ना, जगपालसिंह चंद्रावत, दीपक जैन, दीपक परमार, मनीष जाजोदिया, शेरसिंह सिसोदिया, फहीम अख्तर, जितेंद्र सोनी, जितेन पाटीदार, लखन राठौर, पंकज सोनी, प्रीती मेहता, प्रियंका पटवा, महक मंसूरी, रानेश त्रिवेदी, चंचल राठौर, ममता शर्मा, शिक्षा सोनी, नंदनी जोशी, विनायक धनोतिया, प्रियंका डाबीया, सारिका प्रजापत, सलमा खान, योगिता दुबे, अविनाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

