– एमजेएनएस प्रीमियर लीग में चार टीमों ने लिया भाग
जावरा। शहर के महावीर जैन नेशनल स्कूल में एमजेएनएस प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। तीसरे स्थान के लिए मुकाबला एवेंजर्स और चैलेंजर्स के बीच था, जिसमें चैलेंजर्स विजेता बने। फाइनल मैच में बुल्स का मुकाबला डेयरडेविल्स से हुआ, जिसमें एमजेएनएस बुल्स ने 37 रनों से जीत हासिल की और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
इस मैच के दौरान जय सिसौदिया ने लगातार तीन विकेट लिए और उनकी हैट्रिक के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। पूरी प्रतियोगिता में 68 रनों के उत्कृष्ट योगदान के लिए मोहम्मद उमर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया। अंपायरिंग की जिम्मेदारी शिक्षक शाहरुख खान और अक्षय सगरावत ने निभाई।



