– उर्स का आगाज़ परचम कुशाई के बाद रात 10 बजे अखिल भारतीय मनकबती मुशायरा के साथ होगा
जावरा। प्रख्यात सूफी हजरत ख्वाजा ने हाफिज गुलाम हैदर शाह साहब अल्मारूफ (मियाँ हुजूर रे.अ.) के 59 वाँ 4 दिवसीय उर्स मुबारक दरगाह मियाँ हुजूर रे.अ. कोर्ट के सामने जावरा पर 9 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 24 तक सज्जादा नशीन जनाब फजल हैदर खॉन नक्शबंदी साहब खलीफा मियाँ हुजूर रे.अ. कि सरपरस्ती में मनाया जाएगा। जिसमें सोमवार 9 दिसम्बर सूबह 8 बजे बच्चो का दिनी सवाल-जवाब का मुकाबला बाद नमाज़े जोहर र्विदे दुरूद शरीफ व आयते करीमा का जिक, दरमीयान अस्र मगरीब परचम कुशाई की जाएगी।
9 दिसम्बर 2024 को परचम कुशाई के बाद रात 10 बजे अखिल भारतीय मनकबती मुशायरा का आयोजन होगा। जिसमें खुर्शीद फारूकी, जमील अंसारी (बुरहानपुरी) डॉ फरीद नक्शंबदी (कोटा) के अतिरिक्त जावरा, रतलाम, उज्जैन, मन्दसौर, नागदा, इन्दौर आदि शहरो के शायर अपना कलाम पेश करेगे। 10 और 11 दिसम्बर 24 को $खतम शरीफ, चादर और फातेहा के बाद रात में मौलाना जनाब मुख्तार अशरफ साहब इस्लामिक स्कॉलर (दिल्ली) और हजऱत अल्लामा मौलाना सईद अख़्तर साहब (मुरादाबादी) और मुर्ति्तरे खानकाहे हाज़ा नबीरए बुलबुले गुजरात अमानुर्रहमान नक्शबन्दी देवगढ़ बारिया (गुजरात) की तकरीर के साथ मेहफीले नाअत और मनकबत का आयोजन होगा। 12 दिसम्बर को सूबह 9 बजे कुल शरीफ की फातेहा होगी जिसमें मेहमाने खुसूसी शेहज़ादा-ए-फख्रे मिल्लत किबला फहद एहमद जमाली साहब (सज्जादानशीन) दरगाह हाफीज़ शाह जमाल उल्लाह साहब रे.अ. रामपूर (यू.पी.) तशरीफ ला रहे है और इज्तेमाई दुआ और लंगर व शजरा शरीफ पढ़ा जाएगा और मियाँ हुजूर रे.अ. के जीवन दर्शन, शिक्षा आदि पर बयान होगा। प्रतिदिन सुबह कुरआन ख्वानी, दोपहर में आयते करीमा और दुरूद शरीफ व शाम को मिलाद शरीफ व चादरे पेश होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

