जावरा। मेवाड़ा माली समाज की वार्षिक बैठक एवं होली मिलन समारोह स्थानीय मठ मंदिर नया मालीपुरा में समाज अध्यक्ष रमेशचंद्र मुवारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वार्षिक बैठक में वर्ष 2022-23 का आय-व्यय का ब्यौरा सचिव मनोहर भनोपा एवं कोषाध्यक्ष शिवलाल ढाकडियां द्वारा प्रस्तुत किया। इस दौरान समाज बंधुओं ने समाज को आगे बढ़ाने एवं व्याप्त कुरीतियों को दुर करने, समाज के मंदिर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में सोशल मीडिया पर समाज के पुर्वाध्यक्षों पर समाज का पैसा दबाकर बैठने ओर खाने के झुठे आरोप नामली निवासी रवि पिता पुनमचंद्र द्वारा 9 अक्टूबर 23 को लगाए गए थे, उस पर जावरा कोर्ट में वाद दायर करने का निर्णय सर्र्वानुमति से लिया गया। इस मौके पर पुर्वाध्यक्ष प्रेम भनोपा, लच्छीराम भनोपा, रामचंद्र, दौलतराम, हंसराज, पुरालाल, कैलाश, नंदलाल कनोदिया, बाबु गोड़, तेजराम, भरत, मनोहर, आंकड, प्रकाश भनोपा, जगदीश, रवि मुवारा, राजु गोड़, रमेश असावरा, मिश्रीलाल मुवारा, विजय भनोपा, संजय, विष्णु बर्डिया आदि उपस्थित थे। संचालन सुनील असावरा ने तथा आभार समाज उपाध्यक्ष राजेंद्र तलाच ने माना।




