– सभी मंदिरों के बाहर डलेगी चुने की लाईनिंग, होगी विद्युत सज्जा
– शहर के करीब तीन अलग अलग स्थानों पर एलईडी लगाकर दिखाएंगे अयोध्या का सीधा प्रसारण
जावरा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है, 22 जनवरी को पुरे देश में दीवाली सा माहोल रहेगा। इसी कड़ी में जावरा शहर में भी प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दीवाली सा माहोल बनाने को लेकर शहर के सभी मंदिरों में दीपावली सा उत्सव बनाने को लेकर शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों की एक बैठक नगर पालिका सभागृह में आयोजित की गई। जिसमें विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, एसडीएम अनिल भाना ने सभी मंदिरों के पुजारियों से कहा कि सभी मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाए, मंदिरों की साफ सफाई का जिम्मा नगर पालिका को सौंपा गया। नपा ने बैठक के तुरंत बाद आदेश निकालते हुए शहर के सभी मंदिरों की वृहद स्तर पर सफाई के आदेश नपा कर्मचारियों को दिए।
विधायक ने बैठक में मौजुद सभी पुजारियों से कहा कि मंदिर के जो भी ट्रस्ट है, वे इस जिम्मेदारी को निभाए, सभी पुजारी अयोध्या में जब दोपहर 12 बजकर 34 मिनीट पर प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी समय शहर के सभी मंदिरों में भगवान की आरती की जाना सुनिश्चित करें। वहीं विधायक ने शहर वासियों से मेरा घरा मेरी अयोध्या की तर्ज पर हर घर पर प्रभु श्रीराम के भगवा ध्वज लगाने, विद्युत सज्जा करने के साथ दीप माला लगाने और जमकर आतिशबाजी करने का भी आव्हान किया। बैठक में नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सभापति लोकेश विजवा, विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी, पार्षद रजत सोनी, शिवेन्द्र माथुर, कालु कदम, अनिल मोदी, सोनु चन्द्रप्रकाश सोलंकी पार्षद प्रतिनिधि राजेश धाकड़, अनिल कल्याणे, दशरथ कसानिया, सोनु यादव के साथ इंजिनियर लोकेश विजय, पटवारी पंकज राठौर, नवीन शर्मा के साथ सभी मंदिरों के पुजारी मौजुद रहे।
शहर के करीब तीन स्थानों पर लगेगी एलईडी, रणजीत हनुमान पर मौजुद रहेंगे विधायक व एसडीएम –
22 जनवरी को अयोध्या में होनी वाली प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण शहर में बड़ी एलईडी लगाकर दिखाया जाएगा। रावण द्वार स्थित श्री रणजीत हनुमान मंदिर पर विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी के द्वारा बड़ी एलईडी लगाकर आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं दोपहर 12.34 बजे विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय और एसडीएम अनिल भाना भी मौजुद रहेंगे और भगवान की आरती करेंंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार शहर के पीपली बाजार और अन्य स्थानों पर भी एलईडी की व्यवस्था कर शहरवासियों को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।