जावरा। अयोध्या में 22 तारीख को होने वाले श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य एवं व्यापक रूप से मनाने का संदेश देने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम की छात्रा बुलबुल पांचाल ने एक आकर्षक पेंटिंग बनाई, जिसमें मेरा घर मेरी अयोध्या मानते हुए भगवान श्री राम के आगमन के अवसर पर सभी प्रकार की खुशियां मनाने का आह्वान छात्रा ने किया है। जैसा कि हम दीपावली के अवसर पर करते हैंl



