जावरा l क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता शनिवार को जनपद पंचायत पिपलोदा के ग्राम माऊखेड़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में सम्मिलित हुएl सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौधरी भी उपस्थित थे। कैंप में भारत शासन तथा मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई, हितग्राहियों को लाभ देने के लिए पंजीयन किया गया। शासन की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत अपनी सफलता की दास्तान बयान की गई। इस अवसर पर सांसद श्री गुप्ता द्वारा शपथ भी दिलाई गई।


