जावरा । कलेक्ट्रेट आफिस से कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार एवं नाबार्ड के डीडीएम एनके सोनी ने नाबार्ड एवं मारुति शिक्षा व समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित बांस के उत्पाद बनाने एवं बिक्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट को हरी झंडी दि खाकर 30 महिलाओं को शुभ कामनाएं प्रेषित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
यह कदम महिलाओं को व्यवाय के अवसर प्रदान करने और उनके कौशल कको वि सत करने का हिस्सा है। एक्सपोजर विजिट रतलाम जिले के हाटपिपलिया गांव से प्रारंभ होकर खंडवा जिले के खालवा में जाएगी। जहां पहले से ही बांस के प्रोडक्ट ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे है, इस दौरे की शुरुआत कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने हरी झंडी देकर की। जिसे महिलाओं में बांस शिल्प के स्वदेशी और स्थानीय उद्योगों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिलने से उनमें जागरूक ता बढ़ेगी और उन्हें अपने व्यावसायिक प्रोजेक्टों में सशक्त बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से महिलाएं विभिन्न उद्योगों का अध्ययन करेगी और वहां की व्यवसायिक गतिविधियों को समझेंगी। आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत नाबार्ड एवं मारुति शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति हाटपिलिया की 90 महिलाओ को बांस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम बैच के प्रशिक्षण के समापन पर नाबार्ड द्वारा खालवा जिला खंडवा में 30 महिलाओं को बांस संस्थान में 2 दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर मारुती समिति अध्यक्ष राजीव लोचन ठाकुर, प्रोग्राम मैनेजर अंजलि एवैन्य, प्रोग्राम समन्वयक लाखनसिंह, रानु गेहलोद, जितेन्द्र मालवीय के साथ 30 महिलाए उपस्थित रही।


