– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय व भाजपा नेता केकेसिंह कालूखेड़ा ने किया शुभारंभ
– 9 करोड़ का चिकित्सालय और 3 करोड़ की लागत से बने बाल चिकित्सालय के विभिन्न वार्ड
जावरा। शुक्रवार का दिन जावरा शहर के लिए सौगातों से भरा रहा, पहले 2557 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का वर्चुअल लोकार्पण व भूमिपूजन के साथ करीब 12 करोड़ की लागत से बने नवीन महिला व बाल चिकित्सालय का शुभारंभ विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा ने मंत्रोच्चार व सभी के आरोग्य की कामना के साथ किया।
डॉ दीपक पालडिय़ा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में लगभग 9 करोड़ रुपए की राशि का महिला चिकित्सालय भवन एवं लगभग 3 करोड़ रु की लागत से बाल चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो का निर्माण किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक डॉ पाण्डेय व कालूखेड़ा ने विधानसभा सयोजक महेश सोनी, सह सयोजक बद्रीलाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अमित पाठक, मुकेश बग्गड़,राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा, पार्षद रजत सोनी, नंदकिशोर महावर तथा जावरा स्वास्थ विभाग के सभी डॉक्टर्स व स्टॉफ की मौजुदगी में विधिवत पूजन के पश्चात फीता काटकर किया और यह नवीन महिला व बाल चिकित्सलय आमजन का सर्मपित किया।
इस अवसर पर डॉ अरुण गुप्ता, डॉ फैजान उस्मानी, डॉ अतुल मंडवारिया, शैलेंद्र कुमार दवे, गोपाल राठौर, दीपक रावल, शिरोमणि मसीह, श्वेता सिंह सहित स्टॉफ ने अतिथियों का स्वागत किया। नवीन चिकित्सालय के शुभारंभ अवसर पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। संचालन शैलेन्द्र दवे ने किया।