– ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा जागरुकता अभियान
जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेंद्र मौर्य के मार्गदर्शन में तथा सीबीएमओ के निर्देशन में 1 जून से 30 जून 2026 तक जावरा ब्लॉक में मलेरिया जागरूकता माह मनाया जा रहा है।
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि मलेरिया माह के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी।
बताए मलेरिया के लक्षण –
मलेरिया इंस्पेक्टर सलीम मंसूरी ने बताया कि बारिश शुरू होते ही जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है। मलेरिया के मामले प्राय: जुलाई एवं अगस्त माह में अधिक देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि ठंड लगकर बुखार आना, एक दिन छोड़कर बुखार आना तथा अत्यधिक पसीना आना मलेरिया के प्रमुख लक्षण हैं।
मच्छरदानी लगाए, नीम का धुंआ करें –
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें, शाम के समय घरों में नीम की पत्तियों का धुआं करें, खिड़कियों एवं दरवाजों पर मच्छररोधी जाली लगवाएं तथा पूरे बाजू के कपड़े पहनें। बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच एवं उपचार कराएं। मलेरिया जागरूकता माह के दौरान जावरा ब्लॉक के सभी गांवों एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

