जावरा। अरोड़ा नवयुवक मंडल के नवगठन के उपलक्ष्य में मकर सक्रांति सप्ताह के अंतर्गत खाचरौद नाका स्थित जीवदया सोसाइटी गौशाला पर गौ सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समाज बन्धुओ, महिलाओं एवं युवाओ ने गौ माता को 1 ट्राली हरा चारा, 20 किलो पालक, 20 किलो मेथी एवं 2 पेटी गुड़ की सेवा करी एवं धर्म लाभ प्राप्त किया, सेवा प्रकल्प के पश्चात उपस्थित सभी समाज बन्धुओ का स्वल्पाहार और चाय का आयोजन युवा मंडल के द्वारा किया गया। युवा मंडल सचिव सौरभ अरोड़ा ने बताया कि आयोजन में नीलेश अरोड़ा, सतीश अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अर्पित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, गोपाल अरोड़ा, सांवरिया अरोड़ा, खेमचंद अरोड़ा, आयुष अरोड़ा, दिलीप अरोड़ा, योगेश कपूर, प्रकाश अरोड़ा, उमेश अरोड़ा, दामोदर अरोड़ा, संजय मालक, मनीष अरोड़ा, रवि अरोड़ा, प्रतीक अरोड़ा के साथ महिला मंडल से शकुंतला अरोड़ा, प्रेमलता अरोड़ा, चित्रा अरोड़ा, मीनाक्षी कपूर, विनीता अरोड़ा, कविता अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, श्वेता अरोड़ा उपस्थित रहे।