– सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्पापर्ण कर जीवनसिंह ने शुरु किया जनसम्पर्क
जावरा। प्रदेश की भाजपा सरकार बोल रही हम लाडली बहनों को 1 हजार रुपए प्रतिमाह दे रहे, कांग्रेस महिलाओं को 1 हजार 500 रुपए प्रतिमाह देने का बोल रही, लेकिन दोनो दल महिलाओं के बेहतर स्वास्थ, शिक्षा और बेरोजगारी को लेकर कुछ नहीं बोल रही। राष्ट्रहीत की बात करने वाले नेता अपने बेटों और सेना में क्यों नहीं भेजते।
यह बात निर्दलीय उम्मीद्वार के रुप में चुनावी रण में उतरे करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के गोठड़ा, मुंडला, कामलिया, चौकी, सेदपुर, लालुखेड़ी, आलमपुर ठिकरिया, बिनोली, मांगरोला, खेड़ा, बोरवना, तंबोलिया, उणी तथा बण्डवा में जनसंपर्क के दौरान कहीं। मंगलवार को जीवनसिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंति के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर जनसम्पर्क की शुरुआत की।
जीवनसिंह ने ग्रामीण अंचलों में भाजपा और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि एक हजार और पन्द्रह सौ रुपए में हमारे वोटो का सौदा कर रहे हैं। बीते 18 सालों से सरकार रही क्या तब बहनों की याद नहीं आई की हमारी बहनों के खाते में एक हजार डालना चाहिए, तब बहनों की याद नहीं आई जब लगा कि सरकार जाने वाली तब बहनों की याद आई की हम इन महिलाओं को हज़ार रूपये देंगे तो यह हमारे लिए मतदान कर दे इस से कमलनाथ की कांग्रेस पार्टी घबरा गई की ऐसा नहीं हो की सारी महीला एक साथ भाजपा को वोट कर दे। इसलिए उन्होने भी ताबड़तोड़ एक हजार के बजाय सीधे पन्द्रह सौ रुपए देने की घोषणा कर दी। जन सम्पर्क के दौरान जीवनसिंह को कई स्थानों पर फलों में तोला गया। अंचलों में जीवनसिंह को भरपुर समर्थन मिल रहा है। जीवनसिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाहरी उम्मीद्वार को टिकट दिया है, क्या पुरे विधानसभा क्षैद्ध में एक ही स्थानीय लायक उम्मीद्वार नहीं था। कि कांग्रेस को बाहरी उम्मीद्वर चुनना पड़ा है।

बुधवार को इन गांवों में होगा जनसम्पर्क –
करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर बुधवार को राकोदा, पिण्डवासा, धामेडी, इंद्रापुरी, बानीखेड़ी, माऊखेड़ी, दुधाखेड़ी, जेठाना झांझाखेड़ी, भाटखेड़ी, आक्यां, श्यामपूरा, सुजापुर, नौलखा, पंचेवा में जनसम्पर्क करेंगे।


