– दिव्यांग छात्रावास में मनाई गांधी जयंती
पिपलौदा। जिस प्रकार से महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा का संदेश देते थे उसी अनुसार छात्र जीवन मे हमेशा सत्य बोलना चाहिए। हमारे आसपास स्वच्छता को विशेष महत्व देना चाहिए ताकि बीमारी दूर रहे।
उक्त विचार जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय ने गांधी जयंती के अवसर पर जिला दिव्यांग छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने की। विशेष अतिथि भगतसिंह महाविद्यालय जनभागीदारी समिति जावरा अध्यक्ष प्रमोद रावल, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा व युवा मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रफुल्ल जैन थे। जिला दिव्यांग छात्रावास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वी जयंती के कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों का स्वागत छात्रावास के वार्डन अंबाराम बोस, अविनाश तारे, सहायक वार्डन कन्हैयालाल बोस, सहायक लक्ष्मीनारायण धनगर, खुशी परिहार द्वारा किया गया।
विभिन्न विषयों पर बच्चो से किया सीधा संवाद –
दिव्यांग छात्रों से विधायक डॉ.पांडेय ने दैनिक दिनचर्या, उनकी रुचिया, ज़रूरतें, शिक्षा व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं और पढ़ाई के बारे में चर्चा की साथ ही भोजन सहित अन्य मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की ।साथ ही उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु व पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
फल एवं अन्य उपहार किये वितरित –
छात्रों को फल एवं अन्य उपहार अपने हाथों से वितरित किए। विधायक डॉ.पांडेय ने घोषणा करते हुए कहा कि खेल सामग्री, स्मार्ट टीवी, गद्दे व बच्चो के यूनिफॉर्म आदि अन्य सुविधाएं जल्द छात्रावास को उपलब्ध हो जाएगी। डाइट के सेवानिवृत्त प्राचार्य अविनाश तारे द्वारा बच्चो को दी जा रही निशुल्क शिक्षा को लेकर विधायक डॉ. पांडेय ने उनका सम्मान किया। साथ ही बच्चो द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रस्तुतियां मंचासीन अतिथियों के समक्ष दी गई। जिस पर बच्चो का सम्मान किया गया। आयोजन के पश्चात डॉ. पांडेय ने छात्रावास की व्यवथाओ का जायजा लिया साथ ही छात्रावास को बेहतर बनाने हेतु हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

