– चौपाटी महाकाल बस्ती और मालीपुरा में निकला पथ संचलन
– चौपाटी स्थित माताजी मंदिर प्रांगण में पर हुआ बौद्धिक
– घोष की धुन पर स्वयं सेवकों ने मिलाई कदम ताल
जावरा। विजया दशमी के दिन राष्ट्रीय सेवक संघ के स्वयं सेवको ने विभिन्न बस्तियों में शस्त्र पूजन कर पथ संचलन निकालकर स्थापना दिवस मनाया। इसी कड़ी में मंगलवार को दशहरे के अवसर पर चौपाटी महाकाल बस्ती ओर मालीपुरा बस्ती ने पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर स्वयं सेवकों ने कदमताल मिलाते हुए अनुशासन के साथ पथ संचलन निकाला, जिसका अनेक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
महाकाल बस्ती प्रमुख वैभव रांका ने बताया कि मंगलवार को सुबह ८ बजे चौपाटी माताजी मंदिर प्रांगण में बौद्धिक अनिल श्रीवास्तव ने दिया, मंचासीन नगर कार्यवाह आकाश भावसार मौजुद रहे। बौद्धिक पश्चात बस्ती के सभी स्वयं सेवको ने पुरे बस्ती क्षैत्र में कदमताल मिलाई।



