– वर्ष भर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बांटे पुरुस्कार
जावरा। प्रतिभा को किसी बंधन में बांधकर नहीं रखा जा सकता है वह स्वयं ही निखर कर आ जाती है। यह बात श्री माधवानन्द अकैडमी पर युवा दिवस पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीदरलैंड में कार्यरत अर्चिता श्रोत्रीय ने कहीं। श्रोत्रिय ने कहा कि बिना लिंग भेदभाव के माता-पिता को लड़कियों को भी पढऩे का समान अवसर देना चाहिए जिससे वह भी अपनी एक अलग पहचान बना सके। कार्यक्रम में वर्ष भर में आयोजित भाषण, चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी, राष्ट्रीय फैंसी ड्रेस, रंगोली, गीत, नृत्य, क्वीज, वाद विवाद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा व्यंजन मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुप्त उठाया। इस अवसर पर कीर्तिश श्रोत्रीय, गरिमा श्रोत्रीय, मनीष शर्मा, प्राची सोलंकी, अनीता राठौर, शिवानी शर्मा, अर्चना शर्मा, पूर्वी शर्मा, अंकिता शर्मा, वंदना निगम, रचना कुशवाहा, प्रियंका देवड़ा, शारदा धाकड़, अंकिता सोलंकी, मंजू धाकड़ आदि उपस्थित थे। संचालन भावना पुरोहित ने किया । आभार माया धाकड़ ने माना।




