– होटल वीएसके पर रात में आयोजित हुई बैठक
जावरा। बीते 10 सालों में मोदी सरकार ने व्यापार के लिए नए आयाम स्थापिता किए, नए ट्रेड रूट प्रारंभ किए है, जिससे हमारे देश में बनने वाले उत्पाद विदेश में भेजे जा सके, और विदशों की करंसी भारत आ सके, कांग्रेस की सरकार में हमें विदेशों से सामान लेना पड़ता था, लेकिन आज हम सामान बनाकर उन्है दे रहे है, यही कारण है कि आज हम वल्र्ड इकॉनामी में 5 वें स्थान पर है।
यह बात मंदसौर संसदीय क्षैत्र से भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जावरा पहुंचे सांसद सुधीर गुप्ता ने फोरलेन स्थित होटल वीएसके इन पर शहर के विभिन्न व्यापारियों से संवाद करते हुए व्यक्त किए। सांसद गुप्ता ने केन्द्र सरकार की व्यापारियों के लिए बनाई गई नीति पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याए सुनी और उन्है जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। सांसद गुप्ता ने कहा कि आप लोग लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाए, तो व्यापार के नए साधन उपलब्ध होंगे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने देते हुए जावरा विधानसभा से सांसद गुप्ता के गत चुनाव से अधिक मतों से जीत दिलाने की बात कही। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने सांसद गुप्ता का स्वागत करते हुए जावरा विधानसभा क्षैत्र से सांसद गुप्ता के विशेष लगाव और विकास की बात कहते हुए जावरा विधानसभा से 60 हजार से अधिक मतों से जीत दिलाने का भरोसा। विधानसभा प्रभारी महेश सोनी, डॉ दिलीप शाकल्य के साथ नंदकिशोर महावर ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान शहर के विभिन्न व्यापारियों ने सांसद गुप्ता का साफा बांधकर तथा पुष्प मालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर अभय कोठारी, अशोक सेठिया, मोहन पटेल, अजित चत्तर, पवन जैन, सैय्यद अमजद अली, प्रमोद पुरोहित, दिलीप हेमावत, मुकेश लोढ़ा, प्रकाश मेहता, अतुल मेहता, दीपक जैन, मनीष गोधा, माखनसिंह अयाना, आशीष गुप्ता, विरेन्द्रसिंह चौहान, सत्यनारायण पांचाल, सुनिल नाहटा, महेश राठौर, डॉ अभिदीप शाकल्य, मुकेश गंगवाल, पार्षद रजत सोनी आदि सहित कई व्यापारी मौजुद रहे। संचालन नगर महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया। आभार शिखर धारीवाल ने माना।


