• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, September 26
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लायंस इंटरनेशनल में सदस्यता वृद्धि के लक्ष्य निर्धारण में जावरा स्फ्टिक का भी योगदान सराहनीय : कुलभूषण मित्तल
जावरा

लायंस इंटरनेशनल में सदस्यता वृद्धि के लक्ष्य निर्धारण में जावरा स्फ्टिक का भी योगदान सराहनीय : कुलभूषण मित्तल

EditorBy EditorAugust 5, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ हुआ लायंस क्लब जावरा स्फ्टिक का संस्थापन और शपथ ग्रहण समारोह
– राठौर वीर सेना के अध्यक्ष संतोष राठौर का राठौर समाज ने शाल श्रीफल से किया सम्मान
जावरा। लायंस इंटरनेशनल ने सदस्यता वृद्धि का लक्ष्य डेढ़ लाख निर्धारित किया हैं। इस निर्धारण में लायंस क्लब जावरा स्फटिक का भी योगदान रहेगा। जावरा का नाम डिस्ट्रिक्ट में गौरव के साथ लिया जाता हैं क्योंकि जावरा में आंतरिक लोकतंत्र आम सहमति एवं समन्वय स्थापित हैं। यहां मानव सेवा एवं समर्पण भाव के साथ सच्चा लायनवाद दिखाई देता हैं।
यह बात लायंस इंटरनेशनल के गेट वाईर्स ऐरिया लीडर कुलभूषण मित्तल ने लायंस क्लब जावरा स्फ्टिक के संस्थापन एवं शपथ ग्रहण समारोह में सम्बोधित करते हुए कहीं। मित्तल ने इस दौरान क्लब की चार्टर अध्यक्ष मंजू रांका को मदर और क्लब की उपाधि से अलंकृ त किया। द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लायंस क्लब विश्व में एक सुसंगठित संगठन है ऐसे सेवाभावी संगठन पर हमें गर्व है । हमें इस संगठन की एकता और सदस्यता वृद्धि के लिए मिल जुलकर जुटना होगा क्यों कि संगठन के बिना हम सब अधूरे एवं हमारा जीवन व्यर्थ हैं। क्लब में नवीन 15 सदस्य जोडऩे का संकल्प लिया –
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। ध्वज वंदना रीना राठौर ने की। अतिथियों का लायंस क्लब जावरा स्फटिक चार्टर अध्यक्ष मंजू राका, अध्यक्ष सुरेश राका, नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष राठौर, सचिव सुरेशचंद्र तलेरा एवं कोषाध्यक्ष संजय बैरागी, प्रथम उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र चौहान, द्वितीय उपाध्यक्ष अभय छजलानी, तृतीय उपाध्यक्ष भारत सैनी, टेमर कन्हैयालाल धाकड़, टेल ट्विस्टर धनराज गेहलोत, सह कोषाध्यक्ष निरंजन राका, सहसचिव दीपक राज चंडालिया, सदस्यता समिति चैयरमेन कन्हैयालाल धाकड़, सदस्य भविष्य जैन एवं दीपक राज चंडालिया, कार्यकारिणी सदस्य रेखा धाकड़, विजयलक्ष्मी राठौर, रीना राठौर, राहुल पाटीदार, मधु बैरागी, सोनिया छजलानी, सीमा रांका, धनराज गेहलोत, संगीता गेहलोत एवं किरण सैनी ने किया। स्वागत भाषण निवृत्तमान अध्यक्ष सुरेश राका ने देते हुए लायन्स क्लब जावरा में (स्फटिक) शब्द की सुंदर व्याख्या करते हुए जानकारी देते हुए 15 सदस्य जोडऩे का संकल्प व्यक्त किया। भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानकर दिलाई शपथ –
इस अवसर पर चार्टर सदस्यों का सम्मान व संस्था के 5 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी कुलभूषण मित्तल ने अध्यक्ष व सभी सदस्यों को भगवान कृष्ण को साक्षी मानते हुए रक्षा सूत्र अर्पित कर शपथ का पहला अभिनव प्रयोग किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष राठौर ने नए सत्र की कार्य योजना बताते हुए शपथ के साथ ही पहले गतिविधि के रूप में गंगाबाई नामक महिला को सिलाई मशीन एवं ग्राम सेजावता प्राथमिक विद्यालय के बच्चों हेतु बाल पैन, पुस्तके, कॉपियां एवं बाटल प्रधान अध्यापिका निवेदिता व्यास को भेंट की । इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा स्फटिक को वर्ष भर सहयोग करने वाले पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया।अध्यक्ष बनने पर संतोष का राठौर समाज ने किया स्वागत –
राठौर वीर सेना के अध्यक्ष संतोष राठौर के लायंस क्लब जावरा स्फटिक अध्यक्ष निर्वाचित होने पर महेश राठौर सेलिब्रेशन, जगदीश राठौर, विजय राठौर, मुकेश राठौर पप्पू, पंकज राठौर पटवारी, बाबूलाल राठौर, समरथ राठौर व समाजजनों ने शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष आनंदीलाल संघवी एवं लायंस क्लब जावरा के तृतीय उपाध्यक्ष राजकुमार मारवाड़ी ने किया। आभार तृतीय उपाध्यक्ष भारत सैनी ने माना।

Post Views: 354
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.