– देहदान करने वाले योग गुरु का किया सम्मान
– सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब एक्टिव ने की गतिविधि
जावरा। जीवन में जिसने कुछ नहीं देखा और आपकी आंखें इसी जीवन में उसको परिवार प्रकृति और सब कुछ दिखा देती है वह आपको कितनी दुआएं देगा जिसके आप कल्पना ही नहीं कर सकते इसलिए जीवन में आंखों के दान से बढ़कर कुछ नहीं कहा जा सकता आज हम देख रहे हैं की कितने लोग इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं आप भी लोगों को दान के महत्व को समझ कर इससे जोड़ सकते हैं ।
यह बात लायंस इंटरनेशनल के प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेन्द्र रूनवाल ने लायंस क्लब जावरा एक्टिव के सदस्यों को सेवा सप्ताह के दौरान सेवा गतिविधि के तहत कहीं।
बताया दान का महत्व –
लायंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत योग गुरु केवलराम सांखला ने दान के महत्व को गीता का सार बताते हुए बताया की दान इतना महत्वपूर्ण है कि मनुष्य को वह मनुष्यता से बहुत ऊंचा उठा सकता है दान मानव को महा मानव बनाता है। लायंस क्लब जावरा एक्टिव अध्यक डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने लायनवाद को संसार में सब कुछ अर्पण कर मानवता को सार्थक करने वाला बहुत बड़ा अभियान बताया । डॉ अशोक पाटीदार ने नेत्रदान को मनुष्य को मनुष्य से जोडऩे वाला बताया। डॉ आर.सी.गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। डॉ श्याम पाटीदार ने स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर सुनील तिवारी, साधना सांखला, प्रीति त्रिवेदी आदि मौजूद थे। प्रारंभ में नगर के अनेक क्षेत्रों में जाकर नेत्रदान के महत्व को लायन सदस्यों ने समझाया। कार्यक्रम में देह दानदाता योग गुरु केवलराम सांखला का सम्मान किया। संचालन अमित पाटीदार ने किया। आभार लायन लोकेश पांडे ने व्यक्त किया।

