– मध्यप्रदेश के 7 सदस्यों मे रियावन सरपंच चांदनी भी शामिल
जावरा। लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ संक्रियता पर जागरुक किए जाने हेतु युनाईटेड नेशनल पापुलेशन फंड इंडिया के सहयोग से आगामी 9 जनवरी 24 को आयोजित कार्यशाला के लिए रतलाम जिले के पिपलौदा तहसील के गांव रानीगांव की सरपंच चांदनी रितेश जैन का चयन हुआ है। उक्त कार्यशाला 9 जनवरी को चाणक्य हॉल, सुषमा स्वराज भवन, प्रवासी भारतीय केन्द्र, चाणक्यपुरी नई दिल्ली पर आयोजित होगी। इस कार्यशाला में पुरे मध्यप्रदेश के केवल 7 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। जिनमें जिला पंचायत भिण्ड की कामना सिंह, सीधी जिले से इंजीनियर सुमनसिंह, टीकमगढ़ जिले की समर्रा ग्राम पंचायत की सरपंच प्रियंका लोधी, जिला बैतुल की सांईखेड़ा खुर्द सरपंच माया वागद्रे तथा सौरड़ी सरपंच बालीताई के साथ रतलाम जिले की पिपलौदा जनपद के गांव रानीगांव की सरपंच चांदनी रितेश जैन व सीहोर जिले की बिलकिसगंज पंचायत की पंच जेबा कुरैशी शामिल है।


