जावरा। लीनेस क्लब जावरा द्वारा शहर के रावणद्वार स्थित अन्नक्षैत्र पर स्थित वृद्धाश्रम पर रहने वाले वृद्धजनों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया, वहीं वृद्धों के लिए बेडशिट्स (चादर) भेंट की साथ अन्नक्षैत्र में निराश्रितों को भोजन परोसा और असहायों के फल व बिस्किट वितरित किए।
लीनेस सचिव विनीता सोनी ने बताया कि समाजसेवी आशीष चपड़ोद के सौजन्य से अन्नक्षैत्र पर गरीबों को असहायों को फल व बिस्किट का वितरण क्लब की चार्टर अध्यक्ष पुष्पा वरूण तथा क्लब अध्यक्ष कविता कुंवर चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान अन्नक्षैत्र पर संचालित होने वाले वृद्धाश्रम पर वृद्धों का सम्मान कर उनके लिए बेडशिट्स का वितरण भी किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रेखा रावल, रमा अग्रवाल के साथ अन्य सदस्याएं मौजुद रही।


