– अब तक 112 बालक बालिकाओं की हो चुकी है काउंसलिंग
जावरा। शहर के सिविल हास्पीटल जावरा पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम के तहत दस से उन्नीस साल तक के बालक व बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए हॉस्पिटल में उमंग स्वास्थ केन्द्र में की जा रही हैं। केन्द्र पर अब तक 112 बालक बालिकाओं की काउंसलिंग की जा चुकी हैं। केन्द्र पर परामर्शदाता के तौर पर पूजा पाटीदार कार्य कर रही हैं। सिविल हॉस्पिटल में यह केन्द्र सीबीएमओ डॉ शकरलाल खराड़ी और सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में जारी हैं।
स्वास्थ विभाग के शैलेन्द्र दवे ने बताया कि उमंग स्वास्थ केंद्र पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं में पोषण, स्वच्छता संबंधी परामर्श, शारीरिक एवम मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, शैक्षणिक एवम कैरियर परामर्श, विवाह पूर्व परामर्श,परिवार नियोजन, एमटीपी संबंधी परामर्श, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परामर्श, तनाव, अवसाद ग्रस्त, आत्मघात, सम्बन्धी परामर्श, प्रजनन एवं यौन संबंधी परामर्श, नशीले पदार्थ के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक के नुकसान की जानकारी, हिंसा, जोखिम युक्त व्यवहार सम्बन्धी परामर्श, एनीमिया से रोकथाम एवम माहवारी स्वच्छता सम्बन्धी परामर्श शामिल हैं। क्लिनिक सुबह नो बजे से शाम चार बजे तक ओपन रहेगी। वहीं उमंग हेल्पलाईन नंबर 14425 पर भी कॉल करके पुछ सकते हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

