जावरा। कायाकल्प अभियान के तहत शहर के वार्ड क्रमांक 9 में विशेष निधि से 20 लाख रुपए की लागात से काशीराम कॉलोनी में सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाई जाएगी। जिसका भूमिपूजन शनिवार को नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, नपा विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी, नगर मंत्री सुभाष टुकडिय़ां, पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कसानिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भूमि पूजन क दौरान काशीराम कॉलोनी के रहवासियों की इस समस्या का समाधान ने विधायक डॉ. पांडेय के अथक प्रयासों से हो रहा है, कॉलोनीवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त क रते हुए डॉ. पांडेय का आभार माना। इस मौके पर नपा चेयरमेन लोकेश विजवा, भाजपा महामंत्री सोनु यादव, पार्षद प्रतिनिधि विनोद औरा, पार्षद रजत सोनी, मनीष ऊटवाल के साथ नागरिक अनिल शर्मा, श्रीपाल दुग्गड, विजय चौहान, सत्यनारायण चौधरी, पारस नाहर, शरद राव, भेरूलाल चौधरी, श्याम प्रजापत, जितेंद्र बारोट, लखन जटिया, सौरभ जैन, विक्की शर्मा, मनोज शर्मा, उमाकांत मोदी, ओमप्रकाश वर्मा, नैतिक शर्मा, सुनील राठौर, राहुल भाटी, सुनील धाकड़, कान्हा वर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन दशरथ कसानिया ने किया।



