– कोचट्टा उद्यान पर आयोजित हुआ विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
जावरा। विगत 20 वर्षां में म.प्र. के भा.ज.पा. के 04 मुख्यमंत्री के कार्यकाल में म.प्र. की पहचान कर्ज, क्राईम और करप्शन के रूप में बनी है। यह प्रदेश के लिए शर्म की बात है। महिला, किसान, गरीब असुरक्षित है। कोई सुनने वाला नहीं है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमीत शाह लगातार सत्ता में बने रहने के लिए लोकतांत्रिक सरकारों को गिराने का काम करते आ रहे हैं। चाहे वो महाराष्ट्र हो, मध्यप्रदेश हो, मणीपुर हो या फिर झारखण्ड ही क्यों ना हो, यहां की सरकारों को भाजपा ने विधायकों की खरीद फरोक्त कर गिराया। महाराष्ट्र में मतदाता चिल्ला रहा है। हमने तो कांग्रेस को वोट दिया तो फिर हमारा वोट कहां गया है। विजयपुर विधान सभा के उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गोलिया चलीं पर वे डरे नहीं और विजयपुर विधानसभा कांग्रेस जिती।
यह बात बुधवार को शहर के कोचट्टा उद्यान में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रतलाम जिला प्रभारी प्रतापसिंह ग्रेवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं। ग्रेवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सशक्त नेतत्व जीतु पटवारी के रूप में दिया है। महिदपुर में झगड़ा भा.ज.पा. के नेताओं के बीच हुवा और मुकदमा कांग्रेस कार्यकताओं पर बना दिया। जितु पटवारी महिदपुर आकर शासन प्रशासन के विरोद्ध में धरना आंदोलन किया। शासन की कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बनाये मुकदमें निरस्त करना पड़े
कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा पुन: करना हैं प्राप्त –
ग्रेवाल ने अपने उदबोधन में बताया कि जावरा के कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त करने के लिए कहां गलतियां हुई इस पर गम्भीरता से विचार किया जावेगा। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके प्रयास किये जावेगें। पूरी कांग्रेस को एक करके भाजपा की दमनकारी नीतियों के विरूद्ध कांग्रेस लडेगी और अगला विधायक जावरा में कांग्रेस का ही होगा।
16 को भोपाल में जवाब दो हिसाब दो का होगा आयोजन –
सहप्रभारी सत्यनारायण पाटीदार, हरदेवसिंह जाट ने बताया कि 16 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे भोपाल में म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतु पटवारी के नेतृत्व में भा.ज.पा. के किए वादों के खिलाफ तानाशाही सरकार को हटाने के लिए जवाब दो हिसाब दो कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें अधिक से अधिक लोग भोपाल पहुंचे। सम्मेलन को प्रदेश महासचिव मो. युसुफ कड़पा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, डॉ. हमीरसिंह राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण जावरा ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार ने दिया। संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने किया। आभार नपा पूर्व उपाध्यक्ष हिरालाल मेहता ने माना।
दी पूर्व गृहमंत्री को श्रृद्धांजलि –
सम्मेलन के अंत में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री कुंवर भारत सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान हैमराजसिंह सुमन, अन्नपूर्णा पंवार, रशीदा बी एहमद, कृष्णा पाटीदार, डॉ. महोदव पाटीदार, हरीनारायण अरोड़ा, महेन्द्र गंगवाल, धनपालसिंल चन्द्रावत, रोशन सेठ (मावता), शांतिलाल दसेड़ा, राधेश्याम कुमावत, फिरदोस खान, दाउद शैख, मुन्ना भाई, राजु डाबी, दशरथसिंह गोंदीशंकर, न.पा. चेयरमेन सभापति लोकेश विजवा, मुस्तकीम मंसुरी, अनीश कल्याणे, मोहन सैनी, निजामुद्दीन पार्षद प्रतिनिधि आसिफ कबाड़ी, अशोक सिसोदिया, सत्यनारायण राठौर, हफीज खान, महेश नादेचा, नीतेश सुराणा, कृष्णा अखेडिय़ा, रईस भाई, प्रहलाद शर्मा, जमाल भाई, मनमोहन सुमन, हसन खान, भगत कन्गेट, बब्बन रजा, मुश्ताक जिजा, शौकत कुरेशी, इमरान कबाड़ी, आमीर खान, कन्हैयालाल हाड़ा, एहमद भाई, मांगु पटेल रिंगनोद, गोवर्धन बागरी, ईश्वरलाल धनगर, सुलेमान सेठ, विनोद औरा, शोकत भाई, नरेन्द्र मकवाना, जितु देवड़ा, अनिल सोनी, आनंदीलाल लोढ़ा, महेश शर्मा, दानिश सिद्दकी आदि मौजुद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

