– गौधाम तालिदाना पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का समापन
– कथा कें अतिम दिन हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी
– विधायक और संरक्षक ने किया कथा प्रवक्ता हेमतला शास्त्री और श्रीश्री 1008 मंगलदास की महाराज का स्वागत
– गौ सेवा के लिए बने टिन शेड का किया लोकापर्ण
जावरा। सत्य हम सुनना नहीं चाहते हैं, इसलिए सत्य बोलना भी कठिन हैं, कहने वालों ने कहा कि सत्य जितना बोलना मुश्किल हैं उतना ही सुनना भी मुश्किल हैं। जीवन यात्रा में व्यक्ति को जितना आवश्यक हो ओर जहाँ आवश्यक हो वहीं बोलना चाहिए। कोई कुछ भी कहे एकदम स्वीकार मत करो, सत्यता को जानकर ही बात स्वीकार करना चाहिये। रावण ने सुपर्णखा की बात बिना सत्य जाने ही स्वीकार कर ली और बदले के भावावेश में सीताहरण का गलत काम किया। इसलिए कान के कच्चा होकर ,असत्य को कभी स्वीकार नहीं करे।
यह बात अन्र्तराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता हेमलता शास्त्री (मथुरा) ने स्व. महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के अंतिम दिन कथा में मौजुद हजारों भक्तों को कथा का रसपान करवाते हुए कहीं। हेमलता शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति वर्तमान में तार-तार हो रहीं हैं। हमे हमारी संस्कृति की रक्षा हमारी काबिलियत व गुणों को पहचान कर करनी होंगी। स्त्री प्रदर्शन का नहीं, दर्शन का चरित्र हैं। किसी स्त्री या बेटी की मान मर्यादा का प्रश्न आये तो, पुरूष को प्रधानता का परिचय देना चाहिए। ऐसे समय स्त्रियों व बेटियों के सम्मान में आगे आना चाहिये। जटायु का चरित्र माता सीता के सम्मान में आगे आना इस बात का प्रमाण हैं।
सुबह पत्रकारों ने उतारी आरती –
सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के अंतिम दिन सुबह की आरती जावरा पत्रकार संघ के प्रकाश छाजेड़ प्रधान संपादक जनमत टाइम्स, अशोक चौपड़ा प्रधान संपादक सा. लोक प्रमुख, पारस छाजेड़ पत्रकार स्वदेश/नवभारत, कृष्ण गोपाल झंवर पत्रकार प्रसारण, निलेश धारीवाल ब्यूरो चीफ राजएक्सप्रेस, शैलेंद्रसिंह चौहान चीफ एडिटर जावरा हेडलाईंस, बद्रीलाल चौहान इंदौर समाचार, राकेश मालवीय राजएक्सप्रेस कालूखेड़ा, मुकेशनाथ कालूखेड़ा नईदुनिया, राहुल बैरागी के न्यूज, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रूप सिंह राठौर पत्रिका कालूखेड़ा, अभिषेक राजएक्सप्रेस ने उतारी। गौशाला समिति पदाधिकारियों और कथा प्रवक्ता द्वारा सभी पत्रकारों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। 
हवन, पूजन और आरती के साथ किया टिन शेड का लोकापर्ण –
सात दिवसीय कथा के अंतिम दिन कथा के यजमान विनोदसिंह राठौर तालीदाना, विक्रमसिंह राठौर मामटखेड़ा, दीपेंद्र सिंह राठौर धतुरिया रहें। कथा में अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, केबीनेट मंत्री भरतदास बैरागी, डॉ. दिलीप शाकल्य, हरिराम शाह, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान, श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र सिंह चंद्रावत बरखेड़ी, करणी सेना के सोनू बना, शुभमसिंह अयाना, श्याम सिंह देवड़ा, नंदकिशोर महावर, राजेन्द्र मंडलोई अध्यक्ष हनुमान चालीसा समिति, गोपेशजी विभाग प्रमुख पर्यावरण प्रमुख चित्तौडग़ढ़ राजस्थान, महेंद्र सिंह सोलंकी (बामनखेड़ी) एम.डी. पावर विंड जावरा, एडवोकेट संतोष मेढ़तवाल और यश जैन जावरा रहे। अतिथियों ने गौशाला संरक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा और अध्यक्ष गजराजसिंह राठौर (गज्जु बना) के साथ श्रीश्री 1008 मंगलदासजी महारा और कथा प्रवक्ता हेमलता शास्त्री का सम्मान किया, वहीं गौशाला में निर्मित टीन शेड का लोकापर्ण भी किया। 



