मानव सेवा ही माधव सेवा : डॉ सीएम मेहता
जावरा। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ जीव दया व मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, मानव सेवा ही माधव सेवा है। हमें मन वचन और कर्म से गौ रक्षा वह गौ सेवा का संकल्प लेना चाहिए, इसलिए कहा भी गया है की गौ महिमा है महान धरती का है वरदान भारत की है शान गौ ज्ञान विज्ञान।
उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा स्वर्गीय सुमनदेवी मेहता की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्दी के मौसम में गौ माता को गुड़ व गौग्रास खीलाने के अवसर पर डॉ.सी.एम. मेहता ने कही । इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने अपने ध्येय वाक्य आओ कुछ नया करें की भावनाओं के साथ सर्दी के इस मौसम में बीमार गायों एवं गौ माता के बछड़ोंके लिए उन्हें कंबल से ढकने की योजना की जानकारी दी। जिस पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी ओर से सहयोग राशि देते हुए वर्धमान मांडोत, डॉ सी.एम. मेहता, अशोक लुक्कड़, हेमंत जैन, बसंतीलाल चपडो़द, कनकमल काठेड़, अशोक संघवी, विनोद लुनिया ने अपनी सहभागिता निभाई, यह यह योजना आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
ये रहे आज के लाभार्थी –
रविवार को हुई गौसेवा में गुड़ के लाभार्थी डॉ सी एम मेहता का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शैतानमल दुग्गड़, अशोक झामर, सरदारमल जैन, समरथमल लोढा, राजेंद्र कोचर, विनोद पामेचा, नेमीचंद जैन, शांतिलाल डांगी, राजकुमार हरण, अभय भंडारी, अजय आंचलिया, विनोद लुनिया, अशोक संघवी, अनिल धारीवाल, हेमंत जैन, अनिल श्रीश्रीमाल, संजय सुराणा, श्रेणिक चौहान आदि सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन संस्था उपाध्यक्ष पुखराज पटवा ने किया। आभार जीव दया संयोजक अशोक लुंकड ने माना। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर संस्था अध्यक्ष का आमंत्रण स्वीकार कर सदस्यों ने चाय पर चर्चा करी वह अगला मेत्री मिलन समारोह नव वर्ष के उपलक्ष में मंदसौर उवसगहरं तीर्थ पर करना फाइनल हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

