जेएसजी नवकार की करुणा यौजना को मध्यप्रदेश में मिला सर्वश्रेष्ठ गतिविधि का अवार्ड
जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन द्वारा आंनदम् अवार्ड का आयोजन रीजन चेयरमैन प्रितेश गादिया की अध्यक्षता में एवं रतलाम विधायक म. प्र. शाशन के केबिनेट मंत्री चेतन काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के मुख्य आथित्य में हुआ जिसमें जैन सोश्यल ग्रुप जावरा नवकार को उनकी जीवदया के क्षेत्र में अनूठी करुणा यौजना के लिए मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि के अवार्ड से नवाजा गया। अतिथियों से अवार्ड ग्रुप के अध्यक्ष हर्षित पगारिया, संस्थापक अध्यक्ष संजय आँचलिया, दिनेश भंडारी ने प्राप्त किया। उक्त आयोजन जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम युथ के आथित्य में हुआ इस दोरान अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत जैन,पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सेठिया, पूर्व अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कोठारी अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अभीषेक सेठिया व एच. एल. मेहता,पूर्व अंतर्राष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष दिपेन्द्र कोठारी, पूर्व रीजन चेयरमैन विनोद बरबोटा के साथ रीजन के उपाध्यक्ष प्रकाश चोरडीया, सचिव मुकेश धोका, सह सचिव कमलेश कटारिया, कोषाध्यक्ष हेमा दलाल,शरद जैन, रेखा रातड़िया, अंकित जैन, आंनदम के कंवीनर सोरभ नाहर, सोरभ छाजेड़ के साथ जेएसजी रतलाम युथ के अध्यक्ष वैभव रांका के विशेष आतिथ्य में हुआ। जेएसजी नवकार को सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि का अवार्ड मिलने पर ग्रुप के अभिषेक बोरदिया, धर्मेश खारीवाल, मनोज मेहता, नरेंद्र कांठेड़, वीरेंद्र खेमसरा, सौरभ मेहता, आयुष जोशी, दिनेश भंडारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.