– जेएसजी जावरा सेंट्रल की नवीन कार्यकारिणी घोषित
जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा सेंट्रल के नवीन सत्र हेतु नॉमिनेशन कमेटी ने सर्वांनुमति से अध्यक्ष पद हेतु संजय सुराणा, सचिव पद पर अमित चत्तर, कोषाध्यक्ष पद पर आदर्श दख को मनोनीत किया। नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन ललित जैन ने घोषणा करते हुए बताया कि इस कमेटी में संस्थापक अध्यक्ष हिम्मत धारीवाल, पूर्वाध्यक्ष सुरेश पगारिया, अरुण संघवी, अरविंद जैन एवं वर्तमान अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल एवं सदस्य के रूप में शेखर नाहर थे। जिन्होंने संस्था को नवीन ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु एवं इसी के साथ मानवहित ओर सामाजिक क्षेत्र जीवदया क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए संस्था को नए आयाम में पहुचाने हेतु नवीन पदाधिकारीयो का चयन किया गया।
नवीन पदाधिकारियों का किया स्वागत –
इस अवसर पर नवीन पदाधिकारीयो का स्वागत सभी नॉमिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सचिव सौरभ मेहता, कोषाध्यक्ष राकेश ठोरा, अतुल ललवानी, दीपक हिंगड़, रूपेश दुग्गड़, फतेहलाल बुरड़, सौरभ दुग्गड़, अंकुर कटारिया, रोहित चोरडिया, प्रतीक डूंगरवाल, अतुल सुराणा आदि सदस्यों ने किया। घोषणा के दौरान पूरे सदन ने करतल ध्वनियों से स्वागत किया और संजय सुराणा ने इस जिम्मेदारी को ग्रहण करते हुए ये विश्वास दिलाया कि में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा ओर आपने हमें जो जिम्मेदारी दी इस हेतु नॉमिनेशन कमेटी का आभार व्यक्त किया। आपके मनोनयन पर समस्त सदस्यों एवं इष्ट मित्रों सहित स्नेहीजनों ने बधाइयां प्रेषित की उक्त जानकारी सचिव सौरभ मेहता द्वारा प्रदान की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

