– अन्नक्षैत्र के सेवा प्रकल्पों का साध्वी मंडल ने किया अवलोकन
जावरा। जीवन जीने के लिए जैसे श्वास जरूरी है वैसे ही इस तन को चलाने के लिए अन्न जरूरी हैं।
उक्त उदगार अन्न क्षेत्र परिसर में प्रज्ञश्री जी म.सा. ने संचालित सेवा प्रकल्पों के अवलोकन के समय व्यक्त किये। अन्नक्षेत्र में डायलिसिस जिन शिशु प्रज्ञश्री जी म.सा. की प्रेरणा से ही स्थापित की गई थी। समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, सचिव संजय दासोत द्वारा म.सा. को संचालित सभी सेवा प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी दी गई। अष्टापद तीर्थ प्रेरिका प्रज्ञाश्रीजी म.सा. के साथ, प्रगुणाश्रीजी, भाग्योदय श्री जी, प्रशम निधिश्री जी, म.सा. आदि ठाना ने समिति के द्वारा निर्मित वर्ष 23-24 की पत्रिका का विमोचन किया गया। प्रज्ञाश्री जी म.सा ने विजिटर बुक मे परमात्मा ने कहा, जो ग्लान कि सेवा, हर व्यक्ति की चाह हैं। लेखनी से अंकित किया अवलोकन के समय अष्टापद तीर्थ कोषाध्यक्ष मनीष कोचर, सरदारमल चोरडिय़ा, लोकेश कांठेड़, वीरेंद्र खेमसरा, पवन कांठेड़, डॉ महावीर पावेचा, महेंद्र समन्द्रिया, मनीष कोचर निवासी भानपुरा, सरदारमल धारीवाल, शांतिलाल डाँगी के साथ सपना सागर, माजेदा खान, सुभाष जैन, अशोक पोरवाल, फोटो ग्राफर अर्जुन दायम आदि मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.