-1200 फिल्मों के बीच टॉप–10 में जगह, शेखर नाहर को बेस्ट रोल और नवीन अरोड़ा को मिला बेस्ट विलेन अवॉर्ड
जावरा। भारत विकास परिषद के नेत्र प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर द्वारा निर्मित एवं अभिनीत नेत्रदान पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्म ‘जीवन ज्योतिÓ को कोटा फिल्म फेस्टिवल में विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। देश–विदेश से आई लगभग 1200 फिल्मों के बीच इस फिल्म ने टॉप–10 में स्थान बनाकर जावरा सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
फिल्म में उत्कृष्ट अभिनय के लिए शेखर नाहर को बेस्ट रोल अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं कोटा निवासी नवीन अरोड़ा को उनके सशक्त अभिनय के लिए बेस्ट विलेन रोल अवॉर्ड प्रदान किया गया। समाज को नेत्रदान जैसे पुण्य कार्य के प्रति जागरूक करने वाली यह फिल्म अपनी मजबूत कहानी, प्रभावी निर्देशन और बेहतरीन अभिनय के कारण दर्शकों और निर्णायक मंडल का दिल जीतने में सफल रही। फिल्म का संदेश इतना प्रभावशाली रहा कि यह प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल हो गई।
फिल्म के निर्देशन में नवीन अरोड़ा, रुद्राक्ष जी, गुलशन इम्तियाज का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने निर्माण से लेकर प्रदर्शन के बाद तक फिल्म का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन किया। वहीं फिल्म की सभी महिला कलाकारों ने भी अपने दमदार अभिनय से कहानी को और अधिक सशक्त व प्रभावी बना दिया। ‘जीवन ज्योति’ ने यह सिद्ध कर दिया कि जब विषय श्रेष्ठ हो, निर्देशन सशक्त हो और अभिनय प्रभावी हो, तो कोई भी फिल्म अपनी अलग पहचान अवश्य बनाती है। यह उपलब्धि न केवल फिल्म से जुड़े कलाकारों के लिए, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले प्रयासों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

