– एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रतलाम पुलिस लाईन में एसपी ने जवानों के साथ किया पौधारोपण
रतलाम। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत गुरुवार को रतलाम पुलिस लाईन में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में वृहद पौधारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस जवानों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा आवश्यक रुप से लगाने का आव्हान किया साथ ही कहा कि केवल पौधा लगाना ही उद्देश्य नहीं हैं, उसे संरक्षित करना और उसे वृक्ष में तब्दील करना भी हमारा कत्र्वय हैं, एसपी ने कहा कि पौधा ऐसी किसी जगह पर ना लगाओं जहां उसकी देखभाल ना हो सकें। एसपी ने इस दौरान समुचे रतलाम जिले के थानों में कुल 1 हजार पौधों रौपने का लक्ष्य रखा हैं।
गुरुवार को रतलाम पुलिस लाईन में करीब 200 पौधों का रोपण कर उन्है संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, फॉरेंसिक अधिकारी अतुल मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे, एसडीओपी रतलाम अभिलाष भलावी, डीएसपी यातायात अनिल राय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत आदि की उपस्थिति में 200 की संख्या में पौधो का रोपण किया गया। 




