– रतलाम ग्रामीण से मथुरालाल डावर को उतारा मैदान में
– शनिवार की शाम को भाजपा ने जारी की ९२ लोगों की सूची
जावरा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पांचवी बहुप्रतिक्षित सूची जारी कर दी। जिसमें ९२ लोगों को भाजपा ने मध्यप्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं से मैदान में उतारा है। शनिवार की शाम को जारी हुई सूची में जावरा से विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पर भाजपा ने फिर से भरोसा दिखाते हुए उन्है जावरा विधानसभा से टिकट दिया है, इधर आलोट में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द्र गेहलोत के पूत्र जितेन्द्र गेहलोत के स्थान पर उज्जैन सांसद डॉ चिंतामण मालवीय को मैदान में उतारा है, वहीं रतलाम ग्रामीण से पूर्व विधायक दिलीप मकवाना के स्थान पर पूर्व में विधायक रहे मथुरालाल डावर पर फिर से दाव खेला है। नीमच से दिलीप सिंह परिवार, मनासा से अनिरूद्ध मारू को टिकट दिया है।
भाजपा ने जारी को 92 लोगो की सूचि
PRESS_RELEASE_5th_List_of_BJP_candidate_for_General_Election_to