• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»हँसी, आँसू, सम्मान, संस्कार और अनमोल यादों का अविस्मरणीय संगम बना जेपीएस का फेयरवेल
जावरा

हँसी, आँसू, सम्मान, संस्कार और अनमोल यादों का अविस्मरणीय संगम बना जेपीएस का फेयरवेल

EditorBy EditorFebruary 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह
जावरा। शहर के जावरा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य, गरिमामय एवं अत्यंत भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों के विद्यालय जीवन की वर्षों पुरानी सुनहरी यादों को संजोने, उनके संघर्षों और उपलब्धियों को सम्मान देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करने का एक यादगार अवसर बन गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में पवित्रता, सकारात्मकता और संस्कारों की अनुभूति हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत, मनोरंजक खेल गतिविधियाँ, रचनात्मक प्रतियोगिताएँ, रैंप वॉक तथा शिक्षकों के साथ विशेष गतिविधियों ने पूरे समारोह को जीवंत और उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर शिक्षक-छात्रों के बीच आत्मीयता और अपनत्व से भरे पलों ने सभी को भावुक कर दिया। शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य और सहभागिता ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि संबंधों और संस्कारों का भी निर्माण करती है। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन सदस्यों ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए स्कूल जीवन की अंतिम सामूहिक स्मृतियों में से एक बन गया, जिसे वे जीवन भर संजोकर रखेंगे।
मिस्टर जेपीएस और मिस जेपीएस का हुआ चयन –
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मिस्टर जेपीएस आराध्य गोस्वामी, मिस जेपीएस अदिति कुमावत, मिस्टर फेयरवेल गगन अजमेरा एवं मिस फेयरवेल वैदेही जैन का चयन रहा। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, मंचीय प्रस्तुति और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित किया। चयन की घोषणा होते ही पूरे सभागार में तालियों और उल्लास की गूँज फैल गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न (मेमोरियल गिफ्ट) भेंट कर उनके साथ बिताए गए वर्षों की यादों को सहेजने का प्रयास किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
बारहवी कक्षा जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ –
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कमल मूणत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 12वीं का यह पड़ाव आपके जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण मोड़ है। अब आप जिस भी दिशा में आगे बढ़ें, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को अपना आधार बनाए रखें। जावरा पब्लिक स्कूल को आप सभी पर गर्व है। आप जहाँ भी रहें, अपने मूल्यों को पहचानें, अपने बड़ों का सम्मान करें और अपने विद्यालय का नाम सदैव रोशन करें।
ब्रो कोड जैसी गलत प्रवतियों से रहे दूर –
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने भावनात्मक शब्दों में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप केवल इस विद्यालय के विद्यार्थी नहीं, बल्कि यहाँ प्राप्त संस्कारों के संवाहक हैं। जहाँ भी जाएँ, ईमानदारी, मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपना पथप्रदर्शक बनाइए। ‘ब्रो-कोड’ जैसी गलत प्रवृत्तियों से दूर रहकर परिवार, समाज और देश को प्रथम स्थान दें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।
केवल शिक्षा नहीं, जीवन जीने के मिले संस्कार –
विद्यार्थियों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जावरा पब्लिक स्कूल ने उन्हें न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन जीने के संस्कार भी सिखाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जहाँ भी जाएँगे, विद्यालय के मूल्यों को अपने आचरण में बनाए रखेंगे। कार्यक्रम का समापन भावुक विदाई, नम आँखों, मुस्कुराती स्मृतियों और अनमोल पलों के साथ हुआ। यह विदाई समारोह जावरा पब्लिक स्कूल के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनकर सदैव स्मरणीय रहेगा।
०००००००००००००००००

Post Views: 156
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
खेल

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

By EditorSeptember 29, 2026

– नामली में 9 महाविद्यालयों के 30 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला, जावरा की दोनों बेटियों…

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.