– पूर्व में जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी रहे थे अविजित
– बुधवार को सुबह जावरा पहुंचने पर किया स्वागत
जावरा। प्रतिभा कभी बड़े शहरों की मोहताज नहीं होती हैं। प्रतिभा को निखारने और उस प्रतिभा के दम पर खुद के साथ अपने समाज, नगर और समुचे प्रदेश को गौरान्वित करने का हुनर पाया हैं जावरा जैसे छोटे से शहर के अनय अर्पित नांदेचा ने, अनय ने टेबल टेनिस खेल में अपने हुनर के दम पर जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के साथ ही हाल में दतिया में आयोजि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अविजित रहकर अपना व अपने शहर के साथ ही फिनीक्स इंटरनेशनल स्कूल का नाम रोशन किया हैं। दतिया में आयोजित स्टेट लेवल चेम्पियनशिप में अनबिटेबल रहकर अनय ने अंडर 14 में टॉप रेंक प्राप्त करते हुए मध्यप्रदेश की कमान प्राप्त की हैं। अब अनय आगामी नेशनल लेवल चेम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संस्था डायरेक्टर विनित निधि बाफना, प्राचार्य डॉ गौरीएस ने बताया कि अंडर 14 स्टेट लेवल चेम्पियनशिप के लिए विद्यालय के अनय पिता अर्पित नांदेचा का चयन जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। उल्लेखनीय है कि अनय इन दोनो प्रतियोगिता में अविजित रहे थे। 20 से 24 सितंबर तक दतिया में आयोजित स्टेट लेवल चेम्पियनशिप में भी अनय अनबिटेबल रहे और टॉप रेंंक प्राप्त की। टॉप रेंक प्राप्त करने के चलते अनय को अंडर 14 की मध्यप्रदेश की टीम की कप्तानी भी मिली। विद्यालय कोच दिपेन्द्र सिसौदिया ने बताया कि अब अनय आगामी नेशनल लेवल चेम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में टॉप रेंक प्राप्त करने के बाद बुधवार को अनय सुबह जावरा पहुंचे। जावरा रेलवे स्टेशन पर विद्यालय स्टॉफ के साथ यतिन्द्र सकलेचा, अर्पित नांदेचा आदि ने पुष्पमाला पहनाकर अनय का स्वागत किया। समुचे स्कूल स्टॉफ ने अनय के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

