जावरा। ग्रामीण अंचलों में जीतने के सरपंच और सचिव है, वे कभी करप्ट नहीं होते है, वे तो बैचारे नेताओं के दबाव मजबुर
जावरा। निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने गुरुवार को जावरा शहर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं के पैर छुए और आशीर्वाद लिया महिलाओं ने भी शेरपुर का तिलक लगाकर साल श्रीफल भेंट कर आरती उतारी व विजय होने की कामना की जीवन सिंह शेरपुर ने कार्यकर्ताओं के साथ में शहर के गीता भवन,रावण दरवाजा,सागर मोती, गली कमाल खा,बड़ी होली,शीतला माता मंदिर,नरसिंहपुरा,आदि जगह क्षेत्र की गलियों में दुकान दुकान और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया मतदाताओं आतिशबाजी कर स्वागत भी किया।
जनसम्पर्क के दौरान जीवनसिंह प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह की नृसिंहपुरा स्थित गढ़ी पर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे, इस दौरान जीवनसिंह ने पूर्व गृहमंत्री से स्वास्थ की जानकारी लेकर कुशल क्षेम पुछी, पूर्व गृहमंत्री ने भी जीवनसिंह से मुलाकात कर उन्है आशीवार्द दिया। वहीं जावरा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अनील दसेड़ा के कोठी बाजार स्थित निवास पर भी जीवनसिंह पहुचें, जहां अनिल दसेड़ा ने परिवार सहित जीवनसिंह का स्वागत सत्कार किया, पुष्पमाला और साफा बांधकर उनका स्वागत किया।
मंगलनाथ पर विजय हेतु किया जलाभिषेक –
जनसम्पर्क के दौरान उज्जैन के पंडित भोला तिवारी ने भी जीवनसिंह का स्वागत किया। पंडित तिवारी ने बताया कि उन्होने जीवनसिंह की जीत के लिए मंगलनाथ मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शुक्रवार को जीवनसिंह दाहखेड़ा, माता मेल्की, कलालिया, सरसोदा, मोयाखेड़ा, किलगारी व अन्य गांव में जनसंपर्क करेंगे।


