– सड़क पर डली पीली लाईन के अंदर वाहन खड़े करने की दी हिदायत
– चौपाटी चौराहा, चौपाटी रोड़ पर ठेले वालों ने कर रखी हैं स्थिति खराब
जावरा। शहर के सबसे चौड़ा रोड़ हैं पिपलौदा रोड़, लेकिन अतिक्रमण की चपैट में यह चौड़ी सड़क गली मोहल्ले की सड़क से भी बद्तर हाल में पहुंच गई हैं। इस सड़क पर पिपलौदा रोड़ चौराहे पर सब्जी के ठेले वालों ने कब्जा जमा रखा हैं, तो पिपलौदा रोड़ पर नर्सिंग होम तक सब्जी और फल के ठेले वालों ने आधी सड़क घेर रखी हैं। वहीं चौराहे पर सीमेंट सरीये की दुकाने के बाहर खड़े वाहन और उसके ठीक सामने होटल वालों के चलते सड़क काफी संकरी हो गई। ऐसे में दोपहर के समय पर पिपलौदा रोड़ पर मौजुद स्कूलों की छुट्टी होती हैं उस दौरान जाम की स्थिति बन जाती हैं। वहीं दिन में कई बार इस पिपलौदा रोड़ पर जाम के चलते वाहन रेंगते हुए दिखाई देते हैं।
आम जन की इस समस्या और जाम से निजात दिलाने मंगलवार को दोपहर में नपा और यातायात का अमला यातायात प्रभारी सोनु बाजपेयाी के साथ पर सड़क उतरा तथा कार्रवाई की, इस दौरान आधी सड़क पर रखे ठेले जब्त किए तो कई लोगों के चालान भी बनाए। वहीं सीमेंट सरीये वाले दुकानदार को रोड़ पर डली पीली लाईन के अंदर ही वाहन खड़े करने की चेतावनी दी। इसी दुकान के सामने स्थित होटल संचालक पर भी चालानी कार्रवाई करते हुए उन्है भी वाहन सही से खड़े करवाने की हिदायत दी।


