– नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश में नपा ने लगाई लोक अदालत,
जावरा। नगरीय प्रशासन विभाग के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद जावरा ने 24 फरवरी को स्थानीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए नपा के लम्बे समय से बकाया राशि की वसुली के लिए लोक अदालत लगाई। जिसमें जल कर और सम्पत्ती कर में विशेष छुट देकर करीब 11 लाख से अधिक की राजस्व वसुली की।
नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष आदेश का परिपालन करते हुए शनिवार को नपा में जलकर व सम्पत्ती कर में विशेष छुट प्रदान करते हुए लोक अदालत लगाई गई थी। जिसमें बकायादारों को फोन के माध्यम से सूचना कर उन्है उक्त छुट की जानकारी देकर राशि जमा करवाने का अनुरोध किया गया। जिसके चलते शनिवार को जलकर के 200 प्रकरणों मे से करीब 124 उपभोक्ताओं ने करीब 5 लाख 88 हजार 225 रुपए की राशि जमा करवाई, उपभोक्ताओं को जल कर में 77 हजार 95 रुपए की छुट दी गई। इसी प्रकार सम्पत्ती कर में दी जा रही छुट का लाभ 54 उपभोक्ताओं ने उठाते हुए 5 लाख 57 हजार 318 रुपए की राशि जमा करवाई। सम्मपत्ती कर में 65 हजार 583 रुपए की छुट प्रदान की गई। इस प्रकार नपा ने शनिवार को कुल 11 लाख 45 हजार 543 रुपए की राजस्व वसुली की। सीएमओ बामनिया ने बताया कि आगामी दिनों में भी शासन के आदेशानुसार लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपभोक्ता राशि जमा कर पेनेल्टी के साथ ही छुट का लाभ ले सकते है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

