• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जल, जमीन और जंगल का अधिकार आदिवासियों से छीन रही भाजपा : वीरेन्द्रसिंह
जावरा

जल, जमीन और जंगल का अधिकार आदिवासियों से छीन रही भाजपा : वीरेन्द्रसिंह

EditorBy EditorNovember 3, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने विधानसभा के आदिवासी अंचल  में किया जनसम्पर्क
– आदिवासी समाज के साथ भोजन कर सुनी उनकी पीढ़ा, परेशानी दुर करने का दिया आश्वासन

जावरा। कांग्रेस पार्टी ने सदैव समाज के शोषित, पीडि़त और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की है। भारतीय जनता पार्टी जल, जंगल और जमीन से आदिवासी समाज का अधिकार छीनना चाहती है मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर आदिवासी समाज को उनका संपूर्ण हक दिया जाएगा। जल, जमीन और जंगलों पर आदिवासी समाज को पुर्नस्थापित किया जाएगा।
यह बात जावरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को ग्राम लांबाखोरा में आदिवासी समाज को जनसम्पर्क के दौरान संबोधित करते हुए कही। सोलंकी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 का उचित  क्रियान्वयन कर प्रदेश के आदिवासी भाइयों को उनका वास्तविक लाभ देंगे। संविधान के आर्टिकल 244 पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल एरिया के मूल भावना के अनुरूप आदिवासी क्षेत्रों में पंचायत राज की व्यवस्था के सभी अधिसूचित 89 विकासखंडों में अक्षरश: लागू करेंगे।
आदिवासी वेषभुषा में बीताया दिन, साथ ग्रहण किया भोजन –
जावरा विधानसभा के आदिवासी क्षैत्र में सोलंकी ने शुक्रवार का पुरा दिन आदिवासी भाईयों के साथ उनकी वेशभुषा में बीताया, उनकी दिनचर्या जानी और उनके साथ भोजन भी ग्रहण किया। आदिवासी समुदाय के बीच पहुंचे सोलंकी को ग्रामीणों द्वारा परंपरागत रूप से पगड़ी पहनाकर, धनुष बाण भेंट कर स्वागत किया गया। दूरस्थ अंचल के आदिवासी परिवारों का भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला और उन्होंने उत्साह के साथ इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों ने कहा कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों का भी बदला इस सरकार से लेना है। इस दौरान सोलंकी के साथ नंदराम शाह, संजय पाटीदार के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

शुक्रवार को इन गावों में किया जनसम्पर्क –
चुनाव संचालक हरिनारायण अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने सुबह ७ बजे नवाबगंज माताजी से दर्शन पुजन कर अपने जनसम्पर्क का शुभारंभ किया। नवाबगंज माताजी से तालाबखेड़ा, मोऊडीखेड़ा, बामनघाटी, गड़ीनाल, माताकीधार, भूरीघाटी, कुंडाल, लांबाखोरा, जांबूडाबरा, बखतपुरा, छोटीनाल, भमरिया, रणखेत, बड़ीनाल, उमेदपुरा, अचलपुरा, सबलगढ़, कालिया, आंबा, कोटडा, देवगढ़, उचायडा, दौलतपुरा से आम्बा पहुंचकर जनसम्पर्क का समापन किया।

शनिवार को इन गांवों में करेंगे जनसम्पर्क –
चुनाव संचालक हरिनारायण अरोड़ा, कालुराम हरा, मोबीन मेव, पेपा पहलवान ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह  सोलंकी द्वारा प्रात: 8 बजे चौरासी बड़ायला से अपना जनसम्पर्क प्रारंभ करेंगे। सुबह 10  बजे हल्दुनी, आकतवासा, सोहनगढ़, बरगढ़, अरनियागुर्जर, हसनपालिया, कंचनखेड़ी, उमटपालिया से ऊपरवाड़ा पहुंचकर अपना जनसम्पर्क का समापन करेंगे।

Post Views: 209
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.